Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देह व्यापार के दलदल में धंसने ये बचीं दो किशोरियां

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 10 Jan 2021 07:00 PM (IST)

    संवाद सूत्र चितरपुर(रामगढ़) नौकरी का झांसा देकर पटना से रजरप्पा मंदिर लाई गईं दो कि

    Hero Image
    देह व्यापार के दलदल में धंसने ये बचीं दो किशोरियां

    संवाद सूत्र, चितरपुर(रामगढ़) : नौकरी का झांसा देकर पटना से रजरप्पा मंदिर लाई गईं दो किशोरी देह व्यापार गिरोह के चंगुल से बच गईं। रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र के एक होटल में पटना के पीरबहोर क्षेत्र से लाई गईं दोनों किशोरियों को दो दिनों से बंधक बना कर रखा गया था। बंधक बनाकर होटल में रखने वाले स्कार्पियो से आए एक महिला व पुरुष मौके से फरार हो गए। गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पहल पर दोनों किशोरियों को रजरप्पा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद जिला बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने दोनों किशोरियों को अपने कब्जे में कर लिया। मामले की जांच पड़ताल करने के लिए रविवार को मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय सहित बाल कल्याण समिति के सदस्य आकाश शर्मा व डीसीपीओ यूनिट के प्रोटेक्शन अफसर दुखहरण महतो जांच करने के लिए रजरप्पा मंदिर परिसर स्थित होटल केसरी कुंज व देवलोक पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बना परिचय पत्र लिए ही होटल प्रबंधक ने इनलोगों को कमरा मुहैया करा दिया था। इधर, बाल कल्याण समिति के व चाइल्ड लाइन के सहयोग से दोनों किशोरियों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। फिलहाल दोनों किशोरियों को चाइल्ड हेल्प लाइन के पास सुरक्षित रखकर पूछताछ कर की जा रही है। बताया गया कि इन दोनों किशोरियों को नौकरी की झांसा देकर व बहला फुसलाकर पटना से रामगढ़ लाया गया। दोनों को रामगढ़ से कोलकाता भेजने की तैयारी चल रही थी। पुलिस की मानें तो यह सेक्स रैकेट के तार पटना, रांची, कोलकाता से लेकर मुंबई तक जुड़े हैं। पूछताछ के दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्यों को किशोरियों ने बताया कि पटना सिटी की प्रियंका दीदी दोनों को लेकर आई हैं। उन्हें कहा गया कि एक अंकल के साथ तुम्हें फिजिकल होना है। इन्कार करने पर उनलोगों के साथ होटल में मारपीट की गई। शनिवार शाम को वे लोग होटल के गेट फांद कर बाहर आए और एक दुकान पहुंचे। पटना जाने के लिए की बस के बारे में पूछने पर वे लोग दोनों को सांसद के पास ले गए। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों किशोरियों से पूछताछ की गई है। गिरोह के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें