Jharkhand Politics: सेना के हेलीकाप्टर से किया हवाई सर्वेक्षण, शिबू सोरेन के श्राद्ध संस्कार में राजनाथ, ममता व उद्वव ठाकरे आएंगे नेमरा
मुख्यमंत्री हेमंत के पैतृक गांव नेमरा में गुरुवार को सेना ने हेलीकाप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिवगंत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने 16 अगस्त को नेमरा आएंगे। राजनाथ सिंह उनके श्राद्ध संस्कार पर आयोजित भोज में शामिल होंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे के भी संस्कार में शामिल होने की संभावना है।

संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़) । मुख्यमंत्री हेमंत के पैतृक गांव नेमरा में गुरुवार को सेना ने हेलीकाप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। देश के Defense Minister Rajnath Singh दिवगंत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने 16 अगस्त को नेमरा आएंगे।
राजनाथ सिंह उनके श्राद्ध संस्कार पर आयोजित भोज में शामिल होंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे के भी संस्कार में शामिल होने की संभावना है। कल के भोज में झारखंड के सभी मंत्री व विधायको के शामिल होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री Hemant Soren ने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा लिया। उनके साथ राज्य सरकार के मंत्री भी थे।
मुख्यमंत्री के पैतृक घर तक बनाए गए हैं पांच गेट
नेमरा से मुख्यमंत्री के घर तक पांच गेट बनाए गए हैं। हर आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर गेट पर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री स्वयं भी पूरी तैयारी पर नजर रख रहे हैं।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने अब तक राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, फिल्म निदेशक प्रकाश झा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, बिहार के कई मंत्री के साथ राज्य के लगभग सभी मंत्री, विधायक, सांसद नेमरा पहुंच चुके हैं।
1000 आटो व टुकटुक की कराई गई है व्यवस्था
पूर्व मुख्यमंत्री के संस्कार भोज मे शामिल होने वाले लोगों को और उनके वाहन को लुकैयाटांड़ में बने पार्किंग में ही रोक दिया जाएगा। संस्कार भोज में जाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।
लुकैयाटांड से नेमरा जाने के लिए करीब 100 आटो, ई-रिक्शा व टाटा मैजिक की व्यवस्था की गई है। सभी वाहनों को लुकैयाटांड में रखा गया है।
मृतात्मा को दतवन,पानी व अरवा चावल देकर पूरी की रीति
मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी अपने दिवगंत पिता (मृतात्मा) को दतवन, पानी अरवा चावल देकर रीति एवं परंपरा का निर्वहन किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।