अविस्मरणीय पल, देश की आजादी से जुड़ी स्मृतियां लोगों के जेहन में होगी : प्रदेश प्रवक्ता
संवाद सहयोगी रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन के 81वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शनिवार को आयोजित स्म

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कांग्रेस अधिवेशन के 81वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शनिवार को आयोजित स्मरणोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे, डा. राजेश गुप्ता, लाल किशोर नाथ शाहदेव रामगढ़ पहुंचे। स्थानीय होटल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि यह बड़ा ही गौरव का पल है। जब शनिवार को कांग्रेस अधिवेशन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लोग शिरकत करेंगे। यह अविस्मरणीय पल है, देश की आजादी से जुड़ी स्मृतियां लोगों के जेहन में होगी। यह आवश्यक है कि वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढि़यां भी आजादी के इतिहास को जानें। कांग्रेस का इतिहास काफी पुराना है। आजादी के बाद देश के निर्माण में कांग्रेस की स्वर्णिम भूमिका रही है। प्रवक्ता आलोक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की अगुवाई में यह कार्यक्रम को स्मरणोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के अलावा प्रदेश सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश के नेता, जिला व प्रखंड कमेटी सहित डेलिगेट शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल श्री गुरूनानक स्कूल परिसर स्थित आडिटोरियम का नाम रामनारायण सिंह नगर रखा गया है। प्रवक्ता डा. राजेश गुप्ता ने कहा कि यह सूबे के लिए सौभाग्य की बात है कि झारखंड में एक मात्र रामगढ़ जिले में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नेताओं को स्मरण करेंगे। 1940 के अधिवेशन में स्व जयपाल सिंह मुंडा ने झारखंड द्वार का निर्माण कराया था। उन्हीं के नाम पर एक बार पुन: उनके नाम पर झारखंड द्वार का निर्माण कराया जाएगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।