Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समकालीन समीक्षा के सोपान पुस्तक का लोकार्पण

    By Edited By:
    Updated: Thu, 29 Dec 2011 10:35 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    रामगढ़ : स्थानीय मिलानी क्लब के सभागार में एक समारोह के बीच डॉ. शारदा प्रसाद द्वारा लिखित पुस्तक समकालीन समीक्षा के सोपान का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि डा. गिरधारी राम गौंझू व विशिष्ट अतिथि अशोक पागल व दिनेश चंद्र झा प्रवासी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. गौंझू ने कहा कि यह पुस्तक निश्चित रूप से शारदा जी के गहन अनुशीलन, अन्वेषण एवं अपनी अभिरुचि अध्ययन-अध्यापन के प्रति समर्पित है। समारोह को अशोक पागल, दिनेश चंद्र झा, डा. गोपाल शरण पांडे एवं प्रो पूर्णकांत ने भी संबोधित किया। अतिथियों का परिचय बीएन ठाकुर व चंद्रिका ठाकुर देशदीप ने कराया। मौके पर डा. शारदा प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ-साथ सभी अतिथियों को शाल भेंटकर सम्मानित किया।

    समारोह की अध्यक्षता डा. डीसी राम व संचालन अशोक अभिषेक ने किया। मौके पर प्रो गोपी राम, जगजीत सिंह सोनी, मो गुलाम अंसारी, डा. संजय सिंह, प्रो बीरबल महतो, विक्की कुमार, सोमनाथ घोष, सरोजकांत झा, चंद्रिका ठाकुर, सीता राम प्रसाद, आदित्य नारायण त्रिपाठी, राज रामगढ़ी, अबू अहमद सिद्दीकी, महेंद्र महतो, वासुदेव महतो, दुधेश्वर महतो, मंगल ओहदार, डा. आर पी सिन्हा, विनोद बिहारी महतो, मनोज पूजहर, चंदन प्रसाद व सुनील चक्रवर्ती सहित कई लोग मौजूद थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर