Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहादत दिवस पर जल, जंगल व जमीन बचाने का संकल्प

    By Edited By:
    Updated: Thu, 09 Jun 2016 05:17 PM (IST)

    रामगढ़ : भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर जल, जंगल व जमीन बचाने का आदिवासी छात्र संघ के कार्यकर्त

    रामगढ़ : भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर जल, जंगल व जमीन बचाने का आदिवासी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। साथ ही रामगढ़ महाविद्यालय में सौ पौधरोपण करने का निर्णय लिया। बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर रामगढ़ महाविद्यालय के प्रांगण में आदिवासी छात्र संघ ने गुरुवार को शहादत दिवस मनाया। इससे पूर्व अतिथियों संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, विशिष्ट अतिथि सचिव सुनील मुंडा, जिला उपाध्यक्ष जगनारायाण बेदिया, इंद्रजीत मुंडा ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। बाद में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प भेंटकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा ने जो सपना देखा था वह अधूरा रह गया है। उनके सपनों को जीवित रखने के लिए एक बार फिर से उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए कॉलेज परिसर में सौ पौधरोपण किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान राजेश कुमार, प्रमोद मुंडा, भरत करमाली, विभावि संयोजक शशि करमाली, रमेश रजवार, राजेंद्र मुंडा, अजय करमाली, निरंजन कुमार, राजन करमाली, अमरदीप रविदास, राजकिशोर मुंडा, पवन मुंडा, ¨टकू मुंडा, श्याम करमाली, रामविलास बेदिया, संदीप मुंडा, उमेश बेदिया, भोला मुंडा, राजेश बेदिया, धीरेंद्र करमाली, पप्पू ¨सह, प्रेम करमाली, शिवा करमाली, मुकेश् मुर्मू, काली ¨सह मुंडा, सिद्धांत करमाली आदि मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner