Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand: चाईबासा के टोंटो में IED विस्फोट में 5 CRPF जवान घायल, जवानों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 04:15 PM (IST)

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में 5 सीआरपीएफ जवानों के घायल होने की खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि नक्‍सली मिसिर बेसरा के दस्‍ते ने इसे अंजाम दिया है।

    Hero Image
    टोंटो में आईईडी विस्फोट, 5 सीआरपीएफ जवान घायल

    जासं, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में 5 सीआरपीएफ जवानों के घायल होने की खबर आ रही है।सभी घायलों को रांची लाया जा रहा है। टोंटों के तुम्बा हाका में नया सीआरपीएफ कैंप बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी क्रम में सीआरपीएफ और जिला पुलिस का दल तुम्बा हाका जा रहा था। मार्ग में इचाहातु में एक और बोयपाई शासन में 2 कुल 3 लैंडमाइन का नक्सलियों ने विस्फोट किया। विस्फोट के बाद गोलियां भी चलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीआरपीएफ की और से भी जवाबी फायरिंग की गई। भाकपा माओवादियों का मिसिर बेसरा का दस्ता इसका जिम्मेदार बताया जा रहा है। घटना में कोबरा बटालियन 209 के पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को सीआरपीएफ के रेंगाड़ हातु कैंप से एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार घायल जवानों के नाम अजय लिंडा,शाहरुख खान भरत सिंह,मुकेश सिह और आलोक दास है।

    ये भी पढ़ें- 1 करोड़ के इनामी नक्‍सली मिसिर बेसरा व अनल को पकड़ने टोंटो के जंगलों में घुसे 400 जवान, इन्‍हें ढूंढ़ना चुनौती

    रांची में पुलिस के सामने 8 नक्‍सलियों ने टेके घुटने, 1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा व पतिराम के दस्‍ते से हैं जुड़े