पलामू के कुन्दरहिया नाले में मिली महिला की लाश, मौत के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में कुन्दरहिया नाला से एक 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
पलामू के लेस्लीगंज में नाले से महिला का शव बरामद।
शव की पहचान 40 वर्षीय रिंकी कुमारी के रूप में हुई।
पुलिस मौत के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को कुन्दरहिया नाला से एक महिला का शव बरामद बरामद किया गया है।
जगतपुरवा मोड़ के समीप नाले में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकलवाया। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाला गया।
इसके बाद उसकी पहचान स्वर्गीय बसंत शुक्ला की 40 वर्षीया पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में हुई। पहचान की पुष्टि होते ही स्वजनों और परिचितों को घटना की जानकारी दी गई।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रिंकी कुमारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपने पिता के घर में ही रहती थी। हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वह नाले तक कैसे पहुंची और उसकी मौत डूबने से हुई या मामला कुछ और है, यह जांच का विषय बना हुआ है।
घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें- कंटेनर में गुप्त तहखाना, अंदर से निकला 426 किलो गांजा; गढ़वा में तस्करी के खेल पर चला पुलिस का 'कटर'
यह भी पढ़ें- हजारीबाग में मंदिर निर्माण को लेकर 2 गांवों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 15 से अधिक घायल