Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 17 Apr 2019 06:12 PM (IST)

    बाजे-गाजे से गुजरती शोभा यात्रा की जगह-जगह स्वागत किया गया। रथ पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल जैन धर्मावलंबी महिलाएंपुरूष बच्चे सभी भगवान महावीर की तनम्यता के साथ स्तुति करते चल रहे थे। रथ पर श्रीमहावीर भगवान को सुभाष कुमार रारा ने ीरथ र विराजमान किया। रथ के सारथी के रूपमें जैन समाज के सुरेश कुमार जैन सुनील रारा महेंद्र पाटनी सनत कुमार आशीष राज जैन झुमरमल अशोक कुमार सरस जैन शामिल हुए।

    भगवान महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

    मेदिनीनगर : जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2614वीं जयंती बुधवार को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय दिगम्बर जैन मंदिर से बुधवार की सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही भगवान महावीर का जन्माभिषेक व शांतिधारा का पाठ किया गया। शाम को अहिसा व पंच महाव्रत के सिद्धांत के मार्गदर्शक व जीयो और जीने दो के संदेशवाहक भगवान श्रीमहावीर की आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने उल्लास व श्रद्धा के साथ भाग लिया। शोभा यात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से निकलकर थाना रोड,अस्पताल चौक,सत्तार सेठ चौक,कनीराम चौक,आढ़त रोड , बाटा रोड, पंचमुहान होते हुए जैनमंदिर लौट गया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु अहिसा परमोधर्म: की जय, मानवता करते नाश-अंडा, मछली मदिरा मांस,तनमन करता कौन खराब-अंडा,मछली और शराब,भगवान महावीर की जय आदि नारे लगा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शोभा यात्रा में सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर की स्वर्ण प्रतिमा विराजमान थी। पुष्प जड़ित रथ को श्रद्धालु खींचते हुए आग बढ़ रहे थे। बाजे-गाजे से गुजरती शोभा यात्रा की जगह-जगह स्वागत किया गया। रथ पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल जैन धर्मावलंबी महिलाएं,पुरूष, बच्चे सभी भगवान महावीर की तनम्यता के साथ स्तुति करते चल रहे थे। श्रीमहावीर भगवान को सुभाष कुमार रारा ने रथ पर विराजमान किया। रथ के सारथी के रूपमें जैन समाज के सुरेश कुमार जैन, सौधर्म इंद्र सुनील रारा, ईशान इंद्र , महेंद्र पाटनी , सनत कुमार, आशीष राज जैन, झुमरमल अशोक कुमार, कुबेर सरस जैन शामिल हुए। बाक्स: शोभा यात्रा का किया नेतृतव शोभा यात्रा का नेतृत्व समाज के वरिष्ठ संरक्षक धर्मचंद्र रारा, जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल, सचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार गंगवाल, महेंद्र पाटनी, धर्मचंद पाटनी, विमल रारा, प्रदीप रारा, महावीर प्रसाद बाकलीवाल, रितेश पाटनी, अनिला काला, अरूण जैन, जिनेंद्र भक्त मंडल के सदस्य निशांत पाटनी, सुमित रारा, गुंजन काशलीवाल, विशाल पाअनी, सुभाष, राजीव रारा, प्रकाश, पवन छाबड़ा, महिला मंडल की रतन देवी जैन, उर्मिला कासलीवाल, महिला मंडल अध्यक्ष प्रतिभा जैन, सचिव रिता रारा, उपाध्यक्ष उर्मिला पाटनी, कनक रारा, सुमिता गंगवाल आदि ने किया। रथ यात्रा में जिनेंद्र भक्त मंडल के सदस्य निशांत पाटनी, सुमित रारा, गुंजन काशलीवाल, विशाल पाटनी, सुभाष जी, राजीव रारा, प्रकाश नियाका, पवन छाबड़ा समेत बड़ी संख्या में जैन समाज के की महिलाएं व पुरूष शामिल हुए। जुलूस के बाद भगवान श्रीमहावीर के अभिषेक शांतिधारा का शाम 7 बजे आरती हुई। इसके बाद महिला मंडल सोसायटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। बाक्स: कई सामाजिक संगठनों ने शोभा यात्रा का किया स्वागत भगवान श्रीमहावीर जन्मोतस्व के मौके पर निकली शोभा यात्रा का शहर में कई जगह स्वागत किया गया। स्थानीय घास पट्टी आढ़त रोड में शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने ठंडा पानी,शर्बत, कोल्ड ड्रिक्स आदि श्रद्धालुओं को पिलाया।