Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नारी जीवन का यथार्थ चित्रण है निर्भया की मां : अधिवक्ता

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 05 Nov 2017 05:23 PM (IST)

    हुसैनाबाद : हुसैनाबाद के छत्तरपुर रोड स्थित सक्सेस पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को निर्भया की

    नारी जीवन का यथार्थ चित्रण है निर्भया की मां : अधिवक्ता

    हुसैनाबाद : हुसैनाबाद के छत्तरपुर रोड स्थित सक्सेस पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को निर्भया की मां नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह आयोजन साहित्यिक संस्था मौसम के तत्वावधान में किया गया। यह पुस्तक युवा कवि सह संस्था मौसम के अध्यक्ष विनोद सागर के स्त्री-विमर्श पर केंद्रित पांचवां काव्य संग्रह है। विमोचन से पूर्व सनशाइन प्ले एंड पब्लिक स्कूल के छात्र के अकस्मात मौत पर दो मिनट का मौन धारण उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर वरीय अधिवक्ता चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, भूतपूर्व डीएसपी डा राम¨ककर सिन्हा, वरिष्ठ कथाकार विपिन बिहारी, युवा कवि सह संस्था मौसम के अध्यक्ष विनोद सागर, नवाहन यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पाल,मानस संस्था के अध्यक्ष परमानंद चौधरी, वार्ड पार्षद अजय गुप्ता आदि ने निर्भया की मां नामक पुस्तक का विमोचन किया। मौके पर कवि विनोद सागर ने शीर्षक कविता निर्भया की मां का पाठ किया। समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा ने की। कहा कि काव्य-संग्रह निर्भया की मां नारी जीवन का यथार्थ चित्रण है। यह हमारे मन-मस्तिष्क को झकझोर कर रख देता है। आजादी के 70 साल बाद भी नारियों को उचित सम्मान नहीं मिल पाया है। उन्हीं विसंगतियों पर आधारित यह काव्य-संग्रह है। डा राम¨ककर सिन्हा ने कहा कि निर्भया कांड के पांच साल के अंदर अनेक कवियों ने इस संदर्भ पर कवितापाठ व विचार व्यक्त किए। पर इसे काव्य के रूप में सामाजिक पटल पर लाने का श्रेय विनोद सागर को जाता है। कथाकार विपिन बिहारी ने निर्भया की मां को स्त्रियों के चरित्र का दर्पण बताया। परमानंद चौधरी ने काव्यसंग्रह की तमाम कविताओं को समाज के लिए हितकर व यथार्थवादी बताया। मौके पर राजेंद्र पाल ने कहा कि हमें भी सागर से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की जरूरत है। मौके पर उन्होंने अगले रविवार को निर्भया की मां काव्यसंग्रह को अपने मंच से वितरण करने की घोषणा की। समारोह में कवियों ने कवितापाठ भी किया। समारोह का मंच संचालन मो. नासिर व धन्यवाद ज्ञापन बालमुकुंद भारती ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. शीला सिन्हा, अधिवक्ता आलोक कुमार, प्रेम प्रकाश, नीलम ¨सह, प्रवीण कुमार, ब्यूटी ¨सह, नंदनी कुमारी, काजल कुमारी, सोनम परवीन, मुसकान कुमारी, शिखा कुमारी, निशि कुमारी, आकांक्षा ज्योति, कशिश रानी, स्वीटी ¨सह, युनूस अंसारी, सुहानी गोस्वामी, पायल कुमारी वर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, प्रियंका, सुगंधा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    comedy show banner
    comedy show banner