सेब-अनार की पेटियों में छिपाकर ले जा रहा था शराब, पलामू पुलिस को देखते ही बस से कूदकर भागा तस्कर
पलामू के पंडवा में पुलिस ने एक यात्री बस से फल की पेटियों में छिपाकर ले जाई जा रही शराब ...और पढ़ें

HighLights
पलामू में फल पेटियों में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब।
पुलिस जांच शुरू होते ही तस्कर इमरजेंसी गेट से कूदकर भागा।
संवाद सूत्र, पड़वा (पलामू)। फल की पेटियों में सेब और अनार के बीच शराब की बोतलें छिपाकर तस्करी की जा रही थी। तस्करी का यह तरीका उस समय सामने आया, जब पुलिस ने यात्री बस की तलाशी शुरू की। पुलिस को देखते ही पकड़े जाने के डर से तस्कर बस के इमरजेंसी गेट से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने फल की पेटियों की जांच की तो उनके भीतर से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।
घटना बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे की है। पंडवा थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर लोहड़ा स्थित प्लस टू सूरत उच्च विद्यालय के समीप पुलिस ने मेदिनीनगर से औरंगाबाद जा रही यात्री बस को रोककर तलाशी ली। इसी दौरान बस में रखी सेब और अनार की पेटियों पर पुलिस की नजर पड़ी। जांच करने पर पता चला कि फलों की पेटियों के भीतर शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई हैं।

जानकारी के अनुसार, शराब लेकर जा रहा तस्कर मेदिनीनगर से बिहार के अंबा तक का टिकट लेकर बस में सवार हुआ था। उसने सामान्य फल की पेटियों की तरह सेब और अनार के डिब्बे बस में रखे थे, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, लोहड़ा के पास पुलिस की जांच शुरू होते ही उसकी योजना पर पानी फिर गया। खुद को घिरता देख वह बस के पिछले हिस्से में बने इमरजेंसी गेट से कूद गया और लोहड़ा पंचायत की ओर भाग निकला।
-1794972492595.webp)
पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि फल की पेटियों से शराब जब्त की गई है। फिलहाल बरामद बोतलों की गिनती की जा रही है। गिनती पूरी होने के बाद ही शराब की कुल मात्रा और ब्रांड की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लोहड़ा पंचायत समेत आसपास के इलाकों में छापामारी कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।