चंदौली में दीवार तोड़कर शराब की दुकान से नकदी और शराब की कीमती बोतलें चोरी
चंदौली के धानापुर में रामरजाय चट्टी स्थित शराब की दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर सेंधमारी की। चोर ...और पढ़ें

दीवार तोड़कर शराब की दुकान से नकदी और बोतलें चोरी।
HighLights
धानापुर में शराब दुकान में हुई चोरी की वारदात।
चोरों ने दीवार तोड़कर 30 हजार नकद चुराए।
बड़ी मात्रा में बीयर और महंगी शराब भी ले गए।
जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली)। थाना के रामरजाय चट्टी स्थित कंपोजिट शराब की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार की रात पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर 30 हजार रुपये नकद और बड़ी मात्रा में बीयर व महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें उठा ले गए। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दुकान मालिक मनोज कुमार सिंह के अनुसार, रविवार की रात लगभग 10 बजे दुकान बंद कर सेल्समैन घर चला गया था। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे सेल्समैन बृजेश कुमार दुकान खोलने पहुंचा तो पीछे की दीवार टूटी मिली।
अंदर जाकर देखा तो पेटी में रखे लगभग 30 हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा बीयर और महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें भी नहीं थीं। सेल्समैन ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। इसके बाद दुकान मालिक ने थाना प्रभारी को घटना से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।