विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू से लापता तीन नाबालिग बालिकाएं गोपालगंज से सकुशल बरामद, घूमने के लिए निकली थीं घर से  

Published: Sun, 27 Sep 2026 12:28 PM (IST)

पलामू के मेदिनीनगर से 21 सितंबर को लापता हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से सकुशल ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. तीन नाबालिग बालिकाएं मेदिनीनगर से लापता हुई थीं।

  2. पुलिस ने गोपालगंज से सकुशल बरामद किया उन्हें।

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। शहर थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने रविवार को गोपालगंज (बिहार-उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र) से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बालिकाएं 21 सितंबर को बिना बताए घर से चली गई थीं। इनमें दो चचेरी बहनें और एक उनकी सहपाठी है।

इस संबंध में 24 सितंबर को शहर थाना कांड संख्या 368/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2)/96 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित अनुसंधान शुरू किया और लगातार छापेमारी की।

शहर थाना पुलिस के प्रयास से 27 सितंबर को तीनों बालिकाओं को गोपालगंज से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने घूमने के उद्देश्य से बिना बताए घर से जाने की बात कही है। तीनों से पूछताछ के साथ अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले के अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें- पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की सीधी टक्कर में युवक की मौत; चार घायल

यह भी पढ़ें- पलामू में स्मार्ट क्लास इस्तेमाल करने वाले स्कूल बढ़े, 55 से 94 पहुंची संख्या; ICT लैब उपयोग थोड़ा घटा

यह भी पढ़ें- झारखंड में अवैध खनिज परिवहन में देवघर, चाइबासा और पलामू टॉप पर, 5 साल में 24 हजार वाहन जब्त; देखें जिलेवार लिस्ट