विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की सीधी टक्कर में युवक की मौत; चार घायल

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:24 AM (IST)

चैनपुर के रानी ताल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 18 वर्षीय युवक सुजीत कुमार की मौत हो ...और पढ़ें

चैनपुर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई।

चैनपुर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई।

HighLights

  1. चैनपुर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई।

  2. दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक सुजीत कुमार की मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रानी ताल के पास शनिवार की देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को तत्काल एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के बालचौरा निवासी सुजीत कुमार (18) के रूप में हुई है। दुर्घटना में आनंद कुमार (20), राजेश साव (20) और दिलीप कुमार साव (16), सभी बाघी, रामगढ़ निवासी, घायल हुए हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार चैनपुर के कंकारी निवासी रूपेश कुमार यादव (18) को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया।

एक बाइक पर चार, दूसरी पर था एक युवक

बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रानी ताल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सहकारिता चुनाव में भाजपा का परचम: सभी 10 डीसीबी में निर्विरोध बोर्ड गठित, महिलाओं को 33% आरक्षण

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के LIC भवन में भीषण आग से हड़कंप, बाल-बाल बची कर्मचारियों की जान