दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा उमड़े शहर के लोग
दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा

दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा उमड़े शहर के लोग
लीड---------------
दिखा देश भक्ति का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान, गूंजा भारत माता की जय
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू): पलामू के जिला स्कूल का अपना खास इतिहास है। आजादी के बाद जिले में 15 अगस्त 1947 यानी पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला स्कूल में ही हुआ था। इस खास ऐतिहासिक स्थान से शुक्रवार को दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा निकली। इसमें जिला स्कूल और गिरिवर प्लस टू विद्यालय के स्टूडेंट्स और शिक्षकों ने भाग लिया। एनसीसी-44 बटालियन के कैडेट्स भी शामिल थे। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों के हाथों में तिरंगा और भरत माता की जय... वंदे मातरम की गूंज से वातावरण आनंदित हो उठा। जिला स्कूल में एकत्रीकरण के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। जिला स्कूल रोड और बाजार होते हुए यात्रा छह मुहान पहुंची। छात्रों के साथ शिक्षक भी शामिल थे। सभी घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दे रहे थे। बच्चे राष्ट्रभक्ति के नारे लगा रहे थे। देखने वाले राष्ट्रभक्ति के भाव में डूब रहे थे। यात्रा में जिला स्कूल के प्राचार्य करूणा शंकर तिवारी, शिक्षक राहुल रूद्रेश पांडेय, सुमंत कुमार सिंह, प्रमोद पांडेय, श्यामदेव यादव, जाबिर हुसैन, अनुज शुक्ला, कृष्णा कुमार तिवारी, मुश्कताक अहमद, आकांक्षा पाठक, अंजना कुमारी, जगदीश यादव, अबरीश प्रज्ञय, मनोज कुमार सिंह, वशिष्ठ महतो, गिरिवर प्लस टू विद्यालय के वर्ग शिक्षक नरेश प्रसाद सिंह शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।