Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू किला मेला ने दिलाई पंरपरा की याद

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 05 Nov 2019 06:16 PM (IST)

    सतबरवा राजा मेदिनी राय की याद में लगनेवाला औरंगा नदी तट स्थित सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया मे दो दिवसीय पलामू किला मेला सोमवार से शुरू हुआ।

    पलामू किला मेला ने दिलाई पंरपरा की याद

    संवाद सूत्र, सतबरवा  : राजा मेदिनी राय की  याद में लगने वाला  औरंगा नदी तट स्थित सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया मे ं दो दिवसीय पलामू किला  मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। परिसर स्थित राजा मेदिनीराय की प्रतिमा पर मेला आयोजन समिति संरक्षक सह पंसस अरविद सिंह चेरो, अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह चेरो, सचिव विनोद यादव, रबदा मुखिया शंभू उरांव, उमेश सिंह समेत कई लोगो ने माल्यार्पण कर सोमवार को इसका आगाज किया। मंगलवार को मेला में लगे दुकान  से पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र, देशी मिठाई के साथ लक्ष्मण झूला, मौत का कुआं के साथ होटलों के साथ पान दुकान और मिनरल वाटर की भी खूब बिक्री रही। राजस्व मेला घोषित नहीं होने व पलामू किला का मरम्मत नहीं होने पर लोगों में नाराजगी दिखी। सूर्यमल सिंह चेरो ने कहा कि पलामू ही नहीं पूरे देश का गौरव पलामू किला और मेला है। अब तक इस मेला को राजस्व मेला घोषित हो जाना चाहिए था। किला का जीर्णोद्धार करने के बाद सरकार को इसे पर्यटन क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए था। आज राजा मेदिनी राय के किले को देखने के लिये बड़ी संख्या लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।  औरंगा नदी तट पर सैकड़ों लोगों ने पिकनिक का आनंद लिया। लोगों ने कमलदह झील भी देखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner