Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान दें युवा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 02 Apr 2021 07:13 PM (IST)

    पोखराहा में युवा क्रिकेट टीम मनोज सिंह ने दिया बैट-बाल नगर निगम में जुड़े नए क्षेत्रों में सु

    Hero Image
    पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान दें युवा

    पोखराहा में युवा क्रिकेट टीम मनोज सिंह ने दिया बैट-बाल नगर निगम में जुड़े नए क्षेत्रों में सुविधा नहीं तो टैक्स कैसा फोटो : 02डीजीजे 08 कैप्शन : मेदिनीनगर के पोखराहा में युवा खिलाड़ियों को बैट-बाल प्रदान करते मेदिनीनगर नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संवाद सूत्र, मेदिनीनगर (पलामू) : खेल से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होगा। खेल के माध्यम से रोजगार भी मिलेगा। युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर ध्यान दें। उक्त बातें मेदिनीनगर नगर पर्षद के पृूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने कही। वे शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड नंबर पांच के पोखराहा खुर्द में नागरिकों व युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। स्थानीय नागरिकों ने उनसे कहा कि वे लोग गांव से नगर निगम क्षेत्र में जुड़े है। ढाई साल बीत जाने के बाद भी निगम की सुविधाओं से वंचित हैं। जबरदस्ती टैक्स मांगा जा रहा है। कहा कि निगम में शामिल होने पर गांव वालों की अपेक्षा बढ़ी थी। निगम में शामिल नए क्षेत्र के लोगों को सुविधा तो दूर की बात उल्टा टैक्स का बोझ लादकर परेशान किया जा रहा है। कहा कि नगर की सुविधा नहीं तो फिर टैक्स कैसा। कहा कि वे कांग्रेस के वरीय नेताओं के समक्ष समस्या को रखेंगे। साथ ही लोगों के हितों का नुकसान नहीं होने देंगे। नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे। मौके पर मो.परवेज आलम, रियाजुद्दीन अंसारी,हाजी हफिज साहब, अब्दुल क्यूम, शाहबाज आलम, राजू खान, बंटी जायसवाल, बीर बहादुर सिंह, सोनू सिंह, गोलू सिंह, सद्दाम हुसैन, एमडी इरशाद, बरकत अली, इस्तेयाक, नवाज, शमीम अहमद, मासूम अली सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

    comedy show banner
    comedy show banner