Jharkhand News: पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की बहाली स्थगित करने की अधिसूचना जारी, बताया नहीं बना है नियम
पलामू जिले में चर्तुथ वर्गीय कर्मियों की बहाली स्थगित करने से संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है।11 जुलाई को झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में बहाली प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई थी। इसमें बताया गया था कि राज्य में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की बहाली का कोई अपना नियम तैयार नहीं हुआ है।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। Palamu जिले में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की बहाली स्थगित करने से संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है।
11 जुलाई को झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में बहाली प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई थी। इसमें बताया गया था कि राज्य में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की बहाली का कोई अपना नियम तैयार नहीं हुआ है।
निर्णय के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने संयुक्त सचिव आसिफ हसन ने पलामू DC को पत्र लिखकर बहाली प्रक्रिया स्थगित करने को कहा था।
पत्र मिलने के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में पलामू जिला प्रशासन ने बहाली के लिए विज्ञापन संख्या 01/2025 को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।
बता दें कि विज्ञापन के बाद असमंजस की स्थिति में 42 से 45 डिग्री तापमान के बीच 35 हजार अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के लिए आवेदन किया था।
पहले नियुक्ति के लिए मैट्रिक के अंकों को मेरिट माना गया था। बाद में लिखित परीक्षा की बात कही गई। अंत में पूरी प्रक्रिया को ही स्थगित कर दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।