खनन विभाग ने लातेहार के 53 खनन डिफाल्टरों पर कसा शिकंजा, जाने रिकवरी के लिए उप निदेशक ने क्या दिया है निर्देश
उप निदेशक खान ने लातेहार जिले 53 हठी बकायादारों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। शीघ्र ही इन सभी के खिलाफ कुर्की वारंट जारी कर आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी। उप निदेशक खान संजीव कुमार ने बताया कि कई मामलों 10 वर्षों से अधिक से लंबित है

मेदिनीनगर (पलामू), जासं । उप निदेशक खान ने लातेहार जिले 53 हठी बकायादारों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। शीघ्र ही इन सभी के खिलाफ कुर्की वारंट जारी कर आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी। उप निदेशक खान संजीव कुमार ने बताया कि कई मामलों 10 वर्षों से अधिक से लंबित है। पूर्व में इन बकायेदारों को नोटिस तामिला करवाया गया है। बावजूद इसके अभी तक राजस्व जमा करने के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुल 51 बकायेदारों पर करीब एक करोड़ रूपये राजस्व की वसूली की जानी है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद बकायेदारों में हड़कंप का माहौल है और प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई काे ले सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। किसी भी वक्त बकायेदारों के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्रवाई कर दी जाएगी। बता दें कि इन बकायेदारों को पिछले कई वर्षों से नोटिस दिए जाने और सूचना दिए जाने के बाद भी रिकवरी नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
ये रहे बकायेदारों के नाम
बड़े बकायादारों में नरेश सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, सुरेश भुइया, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश शर्मा, जय प्रकाश प्रसाद, अनिल प्रसाद, ईश्वरी यादव, निरंजन प्रसाद, मो वारिस अली, मो मुनीब मियां, रवि यादव, धीरज कुमार, महेद्र प्रसाद, महाराज साव, समसुदीन अंसारी, विजय सिंह, महेद्र प्रसाद, गीरेंद्र यादव, रवि यादव, जाकिर हुसैन राशि, महेद्र प्रसाद, अशोक प्रसाद, मुनेश्वर यादव, रघुनंदन प्रसाद यादव, रामानंद सिंह, विजय सिंह, इफ्ताकार अहमद, अशोक कुमार, हरि साव, विजय यादव, सराेज सिंह, लाल विजय किशोर नाथ, सुजीत साव, पुरुषोत्तम साव, विजय लाल, श्याम सुंदर प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता, मंसूर आलम, सुलेमान खान, समसुदीन अंसारी, मोहफिल खान, दुर्गा प्रसाद, लालुन मिश्रा, दिलीप कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रवि यादव, शत्रुघन प्रसाद अग्रवाल, शमीम खान, सुनील कुमार साहू व अनिवुल अंसारी के नाम शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।