विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटक के 34वें अधिवेशन में केएन त्रिपाठी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड के पूर्व मंत्री को कमान; केके तिवारी और ददई गुट का विलय

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:30 PM (IST)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को दिल्ली में आयोजित इंटक के 34वें राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस निर्वाचन से झारखंड की राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस में मजबूत भागीदारी स्थापित हुई है, साथ ही संगठन में गुटीय एकजुटता भी देखने को मिली।

झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित।

झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित।

HighLights

  1. केएन त्रिपाठी इंटक के 34वें राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।

  2. झारखंड के पूर्व मंत्री को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की कमान मिली।

  3. अधिवेशन से पहले इंटक में केके तिवारी-ददई गुट का विलय हुआ।

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी ने अब राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की राजनीति में भी बड़ी जिम्मेदारी हासिल की है।

दिल्ली में आयोजित इंटक के 34वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस निर्वाचन के साथ ही इंटक के राष्ट्रीय नेतृत्व में झारखंड की मजबूत भागीदारी स्थापित हुई है। 

अधिवेशन की शुरुआत से पहले संगठन के भीतर गुटीय एकजुटता की महत्वपूर्ण पहल भी हुई। केके तिवारी और ददई गुट का विलय हो गया। इस घटनाक्रम के बाद संगठन में त्रिपाठी गुट और रेड्डी गुट ही शेष रह गए।

इसे इंटक की आंतरिक राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। गुटों के विलय के बाद हुए अधिवेशन में त्रिपाठी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना संगठन के नए राजनीतिक समीकरण की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

अधिवेशन में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सचिव बॉबी भगत, एआइसीसी ऑब्जर्वर सह दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन खान समेत देशभर के मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

केएन त्रिपाठी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पलामू और झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है। अब राष्ट्रीय स्तर पर मजदूर संगठन की जिम्मेदारी संभालते हुए उनके सामने देशभर के श्रमिकों के हितों, संगठनात्मक विस्तार और विभिन्न गुटों के बीच समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें- कल्याणेश्वरी परियोजना को रफ्तार, 25 वर्षों तक सालाना 40 लाख टन कोयला उत्पादन; हजारों रोजगार और करोड़ों का राजस्व

यह भी पढ़ें- सियासी तूफान, रद परीक्षाएं और विपक्ष का तीखा वार: कैसा रहा हेमंत सरकार के शुरुआती दो साल का सफर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।