Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरांगनाओं के नाम समर्पित होगी महिला तिरंगा रैली: महापौर

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2022 07:18 PM (IST)

    तिरंगा यात्रा में पलामू सांसद रांची नगर निगम की महापौर सहित कई अन्य होंगे शामिल

    Hero Image
    वीरांगनाओं के नाम समर्पित होगी महिला तिरंगा रैली: महापौर

    वीरांगनाओं के नाम समर्पित होगी महिला तिरंगा रैली: महापौर

    फोटो सिंगल

    तिरंगा यात्रा में पलामू सांसद, रांची नगर निगम की महापौर सहित कई अन्य होंगे शामिल

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : देश की आजादी के संग्राम में महिलाओं की अहम व क्रांतिकारी भूमिका रही थी।

    कस्तूरबा बाई ,रानी लक्ष्मीबाई, लक्ष्मी सहगल, सरोजिनी नायडू, सावित्री फुले ,सुचेता कृपलानी, विजया लक्ष्मी ,पंडित कमला नेहरू, दुर्गाबाई देशमुख, अरुणा आसिफ सहित अन्य वीर नारियों के उल्लेख के बगैर आजादी का इतिहास अधूरा है। यह बातें नगर निगम की महापौर अरूणा शंकर ने कही है। वे शुक्रवार को संवाददाताओं से बात कर रही थी। बताया कि पलामू चेंबर द्वारा शनिवार को निकाला जाने वाला महिला तिरंगा यात्रा देश के स्वतंत्रता संग्राम में स्वयं को न्योछावर करने वाली महिलाओ को समर्पित रहेगा। प्रोजेक्ट चेयरमैन संजय कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें पलामू सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा , जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न क्षेत्र की महिलाएं शामिल होंगी। निगम के उपमहापौर मंगल सिंह सुरक्षा का कमान भी संभालेंगे। चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर की निगरानी में प्रशासनिक पदाधिकारियों से पूरा सहयोग मिल रहा। बताया कि यात्रा शनिवार को दिन के 11 बजे देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद चौक से शुरू होकर अस्पताल चौक, कन्नीराम चौक, जय भवानी चौक, पंच मोहान, इलेक्ट्रॉनिक प्लाजा, बड़ी मस्जिद होते डा. राजेंद्र प्रसाद चौक पर पुनः जाकर समाप्त हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें