विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Palamu: दलित ग्रामीण के कंधे पर बैठ नदी पार कर रहे थे राजद विधायक, बीच धारा में दोनों गिरे

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:39 PM (IST)

RJD MLA Falls into River:राजद विधायक नरेश प्रसाद सिंह पलामू के घासीदाग पंचायत में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने ...और पढ़ें

दलित ग्रामीण के कंधे पर सवार होकर नदी पार करते विश्रामपुर के विधायक नरेश प्रसाद सिंह। (फोटो सौजन्य)

दलित ग्रामीण के कंधे पर सवार होकर नदी पार करते विश्रामपुर के विधायक नरेश प्रसाद सिंह। (फोटो सौजन्य)

HighLights

  1. राजद विधायक नरेश सिंह ग्रामीण के कंधे से नदी में गिरे।

  2. धार्मिक समारोह में शामिल होने के दौरान हुई यह घटना।

  3. ग्रामीण लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं।

संवाद सूत्र, बिश्रामपुर (पलामू)। Bishrampur MLA Naresh Singh Falls into River बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के घासीदाग पंचायत में सोमवार देर शाम एक धार्मिक समारोह में शामिल होने पहुंचे विधायक नरेश प्रसाद सिंह को नदी पार करने के दौरान असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। गांव में प्रवेश करने के लिए उन्हें धुरिया नदी पार करनी थी।

नदी में पानी होने के कारण विधायक खुद पैदल नदी पार करने के बजाय एक ग्रामीण के कंधे पर बैठ गए। ग्रामीण उन्हें कंधे पर लेकर नदी पार कर रहा था। इसी दौरान बीच धारा में संतुलन बिगड़ गया और विधायक सहित उन्हें कंधे पर उठाने वाला ग्रामीण पानी में गिर पड़ा।वाला ग्रामीण पानी में गिर पड़ा।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि नदी में पानी घुटने तक ही था। लिहाजा घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीण

घटना को लेकर विधायक नरेश प्रसाद सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पासवान ने कहा कि वे मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। इसके बाद ही आधिकारिक बयान देंगे।

उल्लेखनीय है कि घासीदाग पंचायत बारिश के दिनों में मुख्य मार्ग से कट जाती है। यह इलाका चारों ओर से नदियों से घिरा हुआ है। धुरिया नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है।

ग्रामीण लंबे समय से सरकार और प्रशासन से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- पलामू में एक घर से मुक्त कराई गईं 4 आदिम जनजाति बच्चियां, रात 2 बजे तक बंधक बनाकर कराया जाता था काम

यह भी पढ़ें- खेल के मैदान में चमक रहा पलामू, चार साल में जीते 149 पदक; खेलो इंडिया सेंटर से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रशिक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।