Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाट्सएप पर चल रहा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण रोस्टर

    By Murtaja AmirEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 06:53 PM (IST)

    वायरल आरक्षित किए गए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सूची के अनुसार वार्ड नंबर एक अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह वार्ड नंबर दो अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है। वहीं वार्ड नंबर सामान्य है।

    Hero Image
    वाट्सएप पर चल रहा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण रोस्टर फोटो

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम का चुनाव इसी वर्ष दिसंबर माह में कराने की चर्चाएं हैं। इस बार महापौर और वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव होना है। इसकी सरगर्मी अभी से ही तेज होने लगी है। वार्डाें के लिए आरक्षण रोस्टर प्रशासनिक स्तर पर भले ही जारी नहीं हुआ है, लेकिन बुधवार को वाट्सएप पर पूरे दिन आरक्षित या अनारक्षित वार्डों की सूची सरपट दौड़ती रही। इसकी आधिकारित पुष्टि नहीं होने के बावजूद यह सूची चर्चा का विषय बना रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वायरल आरक्षित किए गए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सूची के अनुसार वार्ड नंबर एक अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह वार्ड नंबर दो अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर सामान्य है। वार्ड नंबर चार अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर पांच अनुसूचित जनजाति अन्य ऐ लिए आरक्षित है।

    वार्ड नंबर छह अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर सात व आठ अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर नौ अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर दस, 11 व 12 अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 13, 14, 15, 16 अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 17, 18, 19 व 20 अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 21, 22, 23 व 24 अनारक्षित अन्य और वार्ड नंबर 25 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। मालूम हो कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में कुल 35 वार्ड हैं। लेकिन वायरल आरक्षित रोस्टर सूची में कुल 25 वार्डों का ही जिक्र है। किसी अधिकारी का हस्ताक्षर या दिनांक-पत्रांक में अंकित नहीं है। नगर निगम के अधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।