विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! पलामू में APK फाइल भेजकर साइबर ठगों ने उड़ाए 88,955 रुपये 

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:39 AM (IST)

हैदरनगर में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया, जहां एपीके फाइल के जरिए उसका मोबाइल हैक कर केनरा ...और पढ़ें

एपीके फाइल भेजकर युवक का मोबाइल हैक किया गया।

एपीके फाइल भेजकर युवक का मोबाइल हैक किया गया।

HighLights

  1. एपीके फाइल भेजकर युवक का मोबाइल हैक किया गया।

  2. केनरा बैंक खाते से 88,955 रुपये की निकासी हुई।

संवाद सूत्र, हैदरनगर (पलामू)। पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर एक युवक का मोबाइल हैक कर लिया और उसके केनरा बैंक खाते से तीन बार में 88,955 रुपये की निकासी कर ली।

मेन रोड, हैदरनगर निवासी राज कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया था। इसमें एक एपीके फाइल संलग्न थी। फाइल पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके वाट्सऐप समेत अन्य ऐप पर किसी दूसरे व्यक्ति का नियंत्रण हो गया।

पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान हैकर ने उनके बैंक खाते से तीन अलग-अलग लेनदेन कर रुपये निकाल लिए। पहली बार 19,955 रुपये, दूसरी बार 30 हजार रुपये और तीसरी बार 39 हजार रुपये की निकासी की गई। इस तरह कुल 88,955 रुपये खाते से निकाल लिए गए। घटना के बाद राज कुमार गुप्ता शिकायत लेकर हैदरनगर थाना पहुंचे।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने मामला साइबर अपराध से जुड़ा होने की बात कहते हुए साइबर थाना में शिकायत करने को कहा। पीड़ित ने मामले की जांच कर राशि वापस कराने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान लिंक, एपीके फाइल या संदिग्ध संदेश पर क्लिक न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। 

यह भी पढ़ें- गुजरात में ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी, साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी साइबर क्राइम एजेंसी पर उठाए सवाल, पूछताछ का पूछा कारण

यह भी पढ़ें- कानपुर साइबर ठगी कांड: 18 राज्यों से जुड़ा जाल, बैंक सर्वेयर पर गिरी गाज; संदिग्ध इकलाख के खाते में 180 करोड़ का लेनदेन