विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात में ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी, साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:08 PM (IST)

गुजरात में खालिस्तानी समूह के नाम से प्रमुख स्थलों और कोर्ट रूम को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।

गुजरात में ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी।

गुजरात में ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी।

HighLights

  1. खालिस्तानी समूह ने गुजरात में बम धमाके की धमकी दी।

  2. गांधीनगर, जामनगर, राजकोट जैसे स्थलों को निशाना बनाने की धमकी।

  3. साइबर पुलिस ने बिहार-झारखंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।


=शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में एक बार फिर मेल करके प्रमुख स्‍थलों व कोर्ट रुम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। खालिस्‍तान ग्रुप के नाम से भेजे गये मेल में गांधीनगर महात्‍मा मंदिर, नायरा रिफायनरी, जामनगर में बम व ड्रॉन से धमाका करने की धमकी दी गई है। उधर साइबर क्राइम की टीम ने ऐसे मेल करने वाले दो आरोपियों की धरपकड़ की है।

गुजरात बोलेगा खालिस्‍तान जिंदाबाद के नारे के साथ बम धमाके की धमकी वाले संदेश में मेल करने वाले ने लिखा है कि दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर गांधीनगर महात्‍मा मंदिर, वर्ल्‍ड फोरम, वाडीनार पोर्ट, नायरा रिफायनरी, जामनगर तक बम व ड्रॉन से हमला कर धमाका करने की चेतावनी दी है। राजकोट कोर्ट परिसर को भी बम धमाके से उड़ाने की धमकी इस मेल में दी गई है।

सायबर सेंटर ऑफ एक्‍सेलेंस गांधीनगर की टीम ने सचिवालय को धमकी भरा ईमेल करने के आरोपी को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया है। धमकी भरे मेल के लिए आईडी व पासवर्ड उपलब्‍ध कराने के आरोपी देवधर को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

आरोपी बांग्‍लादेश नेटवर्क के माध्‍यम से आर्थिक सहायता प्राप्‍त करते थे। पांच लाख से अधिक ईमेल आईडी व पासवर्ड इस गिरोह के पास उपलब्‍ध थे जिनका उपयोग बम धमाके की धमकी व अन्‍य अपराध के लिए किया जाता था।