विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी साइबर क्राइम एजेंसी पर उठाए सवाल, पूछताछ का पूछा कारण

Published: Tue, 15 Sep 2026 04:41 PM (IST)

मोहम्मद रिजवान ने हाल ही में जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी। अब रिजवान ने एजेंसी को लेटर लिखकर सवाल ...और पढ़ें

मोहम्मद रिजवान ने जांच एजेंसी पर उठाए सवाल

मोहम्मद रिजवान ने जांच एजेंसी पर उठाए सवाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से हाल ही में नेशनल साइबर क्राइम एजेंसी ने पूछताछ की थी। ये पूछताछ इंग्लैंड दौरे को लेकर की गई थी। रिजवान के अलावा इमाम उल हक से भी पूछताछ हुई थी। इसके बाद रिजवान ने जांच एजेंसी को कटघरे में खड़ा किया है और सवाल किया है कि उन्हें बुलाने के पीछे क्या वजह थी।

रिजवान को इंग्लैंड सीरीज के बीच में से ही टीम से बाहर कर दिया गया था। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद ही उन्हें बाहर कर घर भेज दिया गया था। उनके साथ इमाम भी थे। पीसीबी ने कुल सात खिलाड़ियों को बाहर किया था और टेस्ट कोच सरफराज अहमद के साथ-साथ गेंदबाजी कोच उमर गुल की भी छुट्टी कर दी गई थी।

रिजवान ने लिखा लेटर

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रिजवान ने एनसीसीआईए को एक लेटर लिखा है जिसमें कई सारे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लेटर में समन को लेकर सफाई मांगी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिजवान ने लिखा है, "मुझे एनसीसीआईए ने क्यों बुलाया था? मैं जानना चाहता हूं कि आपने किस कारण मुझे बुलाया था।"

एक सप्ताह पहले रिजवान और इमाम की लाहौर स्थित साइबरक्राइम एजेंसी में पेशी हुई थी। दोनों से इस पूछताछ में ड्रेसिंग रूम के अंदर की खबरें बाहर आने को लेकर पूछताछ हुई थी। उनसे इंग्लैंड दौरे पर उनकी मुलाकातों को लेकर पूछताछ हुई थी। दोनों ने एनसीसीआईए से जवाब देने के लिए समय मांगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, रिजवान और इमाम के बैंक खातों की जांच भी एजेंसी कर रही है।

पाकिस्तान की हुई फजीहत

इंग्लैंड के दौरे पर पाकिस्तान की जमकर फजीहत हुई थी। इस दौरे पर पाकिस्तान को तीनों मैचों में बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी थी। हार एक अलग बात है जो खेल में होती ही है, लेकिन जिस तरह से पाकिस्तानी टीम का खेल रहा था उसने कई तरह से सवाल खड़े किए थे। इसी के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अचानक से काफी बदलाव किए हैं।

यह भी पढ़ें- जिसके कारण जेसन गिलेस्पी ने दिया था पाकिस्तान के कोच पद से इस्तीफा अब जाएगी उसकी भी नौकरी, महोसिन नकवी ने ले लिया फैसला

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड में मिली करारी हार ने बाबर आजम को दिखाया आईना, सुधार के लिए 7 साल बाद करेंगे घरेलू क्रिकेट में वापसी