Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार ने किसानों को दी राहत, टोकन के रूप में सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा फसल बीमा

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 09:05 AM (IST)

    किसानों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अब केवल एक रुपये के टोकन शुल्क पर उपलब्ध है।किसानों को योजना की विशेषताओं की जानकारी दी गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच के समान है।

    Hero Image
    टोकन के रूप में सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा फसल बीमा,किसानों को किया जा रहा जागरूक।

    संवाद सूत्र, जपला (पलामू) । किसानों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अब केवल एक रुपये के टोकन शुल्क पर उपलब्ध है।

    यह जानकारी हुसैनाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पलामू जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा एवं फसल बीमा योजना के प्रखंड को-आर्डिनेटर गौतम कुमार ने दी।

    वे हुसैनाबाद प्रखंड के डांडिला गांव के खेतों में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें योजना की विशेषताओं की जानकारी दी।

    व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच के समान है। राज्य सरकार किसानों से किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं ले रही है।

    केवल प्रतीकात्मक रूप से 1 रुपये टोकन देना है। किसानों को 31 जुलाई 2025 तक अपने रकबा के अनुसार बीमा कराना अनिवार्य है।

    किसानों से भदई और अगहनी फसलों का बीमा कराने की अपील करते हुए कहा कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं से फसल की क्षति होने की स्थिति में किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी।

    मौके पर उपस्थित किसानों में पारीख प्रजापति, कामेश्वर पासवान, भुंडुल यादव, बनता यादव, कर्ण कुमार, ऊदल यादव, पंकाली कुंवर, केशरी देवी, साधना देवी, देवती देवी, धर्मेंद्र कुमार यादव सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें