Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pandit Rajaram Mishra Passed Away: पलामू में थम गई शास्त्रीय संगीत की गूंज, नहीं रहे पं. राजाराम मिश्र

    Pandit Rajaram Mishra Passed Away भारतीय शास्त्रीय संगीत के झारखंड के प्रसिद्ध गायक व पलामू प्रमंडल में संगीत जगत के धरोहर कला गुरु पंडित राजाराम मिश्र नहीं रहे। आज यानी सोमवार का सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन से शहर के कलाकारों ने दुख प्रकट किया है।

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarUpdated: Mon, 21 Nov 2022 09:16 AM (IST)
    Hero Image
    Pandit Rajaram Mishra Passed Away: पंडित राजाराम मिश्र का निधन।

    मेदिनीनगर (पलामू), संसू। Pandit Rajaram Mishra Passed Away पलामू प्रमंडल में संगीत जगत के धरोहर कला गुरु पं. राजाराम मिश्र सोमवार के अहले सुबह 1.30 बजे धरा को छोड़कर चले गए। वे सेनिया घराने के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक व 1985 से आकाशवाणी- दूरदर्शन के बी ग्रेड कलाकार थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़े हुए थे। 1993 से देवरानी संगीत महाविद्यालय के अधीक्षक थे। साथ ही प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद के परीक्षक थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के प्रसिद्ध गायक थे

    पंडित राजाराम मिश्र ने संगीत की शिक्षा गुरु सह पिता पं. राम रक्षा मिश्रा व उनके बड़े भाई स्व. सुरेंद्र मिश्रा (आरा, बिहार) के मार्गदर्शन में गायन का प्रशिक्षण शुरू किया था। भारतीय शास्त्रीय संगीत के झारखंड राज्य के प्रसिद्ध गायक थे। पं. राजा राम मिश्रा ने प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से संगीत प्रवीण की डिग्री व प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ से संगीत भास्कर की डिग्री प्राप्त की थी।

    कई पुरस्कारों से नवाजे गए थे पंडित मिश्र

    उन्होंने उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रतिष्ठित संगीत समारोह के लिए अनगिनत मंच प्रदर्शन किया। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में पलामू रत्न, पलामू कला श्री, कला गुरु सम्मान, भास्कर सम्मान, सुर श्री सम्मान, धरोहर सम्मान, संगीत गुरु सम्मान जैसे विभिन्न पुरस्कार से नवाजे गए थे।

    पंडित राजाराम मिश्र के चार पुत्र व एक पुत्री

    पंडित राजाराम मिश्र अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अत्यंत मिलनसार व सरल इंसान थे। उनके निधन से शहर के कलाकारों ने दुख प्रकट किया है।