By Mritunjay PathakEdited By: Prateek Jain
Updated: Fri, 20 Jan 2023 08:16 PM (IST)
Leopard झारखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से शूट करने का आदेश जारी होने के बाद रमकंडा प्रखंड में आम लोगों के बीच खौफ का पर्याय बन चुके आदमखोर तेंदुए की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा ( फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर ( पलामू): झारखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से शूट करने का आदेश जारी होने के बाद गढ़वा जिले के भंडरिया और रमकंडा प्रखंड में आम लोगों के बीच खौफ का पर्याय बन चुके आदमखोर तेंदुए की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 31 जनवरी तक तेंदुए को शूट करने का आदेश है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यह आदेश 18 जनवरी को जारी हुआ था, जिसके बाद अब सिर्फ 11 दिन शेष बच गए हैं। दूसरी तरफ हैदराबाद के मशहूर शूटर नवाब शपथ अली खान और उनकी टीम तेंदुए को पकड़ने या ट्रैंकुलाइज करने में विफल रही है। इसे देख दक्षिणी वन प्रमंडल गढ़वा ने मध्य प्रदेश के संजय टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञों की मदद मांगी है।
13 दिसंबर से पलामू प्रमंडल में आदमखोर तेंदुए का खौफ
गढ़वा जिले के भंडरिया और रमकंडा में आदमखोर तेंदुए का खौफ 13 दिसंबर से जारी है। वह तीन लोगों को मार चुका है। वैसे लातेहार जिले की घटनाओं को भी इसमें जोड़ें तो तेंदुए के हमले में हाल के दिनों में अब तक पांच की मौत हुई है। तेंदुए के खौफ को देखते हुए दक्षिणी वन प्रमंडल गढ़वा के डीएफओ शशि कुमार ने मध्य प्रदेश के संजय टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञों की मदद मांगी है। जल्द ही वहां से एक विशेषज्ञों की टीम आएगी।
शूट करने का आदेश मिलने के बाद उत्तरी वन प्रमंडल गढ़वा के अधिकारी-कर्मचारी और हैदराबाद के शूटर की टीम ने अभियान तेज कर दिया है। क्योंकि 31 जनवरी तक ही शूट करने का आदेश है। क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक मेदिनीनगर कुमार आशुतोष ने बताया कि तेंदुए को शूट करने का जो आदेश निर्गत हुआ है उसकी समय-सीमा 31 जनवरी तक है। तेंदुए को प्राधिकृत एजेंसी ही शूट कर सकती है।
अतिंम विकल्प होगा शूटिंग
हालांकि, यह अंतिम विकल्प होगा, जिसमें केवल आत्मरक्षार्थ ही उसे शूट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक अगर तेंदुए पकड़ा या मारा नहीं जाता है तो नए सिरे से मारने के लिए प्रस्ताव चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भेजना होगा। विचार करने के बाद फिर से शूट करने की अवधि विस्तार की जा सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।