Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bishrampur chunav Result 2024: बिश्रामपुर सीट में राजद की वापसी, नरेश प्रसाद को मिली जीत

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 04:05 PM (IST)

    बिश्रामपुर सीट में साल 2005 में हुए पहले चुनाव में राजद के नेता चंद्र चंद्रवंशी विधायक चुने गए। 2009 में कांग्रेस ने यहां बाजी मारी और उसके नेता चंद्रशेखर दुबे यहां के विधायक चुने गए। 2014 में यहां से भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी विधायक बने। इसके बाद 2019 के चुनावों में जनता ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया। अब इस सीट पर राजद की वापसी हुई है।

    Hero Image
    बिश्रामपुर विधानसभा सीट में राजद का कब्जा

    डिजिटल डेस्क, बिश्रामपुर। Bishrampur vidhan sabha chunav Result 2024:झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक बिश्रामपुर सीट पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। यह विधानसभा क्षेत्र 2005 में अस्तित्‍व में आया। इस सीट से राजद के नरेश प्रसाद सिंह विधायक चुने गए। उन्हें 74338 वोट मिले। वहीं 59751 वोट के साथ बीजेपी के रामचंद्र चंद्रवंशी दूसरे नंबर पर रहे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां के पहले चुनाव में राजद के नेता चंद्र चंद्रवंशी विधायक चुने गए। 2009 में कांग्रेस ने यहां बाजी मारी और उसके नेता चंद्रशेखर दुबे यहां के विधायक चुने गए। 2014 में यहां से भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी विधायक बने। इसके बाद 2019 के चुनावों में जनता ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया। अब इस सीट पर राजद ने वापसी की है।

    कुल 17 उम्मीदवारों ने आजमाई किस्मत

    बिश्रामपुर विधानसभा सीट से कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिसमें राजद के नरेश प्रसाद सिंहस बसपा के राजेश मेहता , एजेपी के सिराजुद्दीन खान, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के मनोज कुमार रवि. भाजपा से रामचंद्र चंद्रवशी सहित कई अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। इस सीट से गठबंधन के सहयोगी दल राजद के नरेश मेहता को जीत मिली।

    दो चरणों में चुनाव

    झारखंड में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव कराए गए, जिसमें पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग हुई। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आए। बिश्रामपुर विधानसभा में पहले चरण में 13 नवंबर को मतदन हुआ।

    राजद के समर्थकों ने मनाया जश्न

    बिश्रामपुर विधानसभा सीट से राजद को मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल राजद ने झारखंड में 6 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ा था, जिसमें राजद को 4 सीटों पर जीत मिली। विश्रामपुर सीट भी उन्हीं में से एक है। इसके अलावा राजद ने गोड्डा, देवघर और हुसैनाबाद विधानसभा सीट में भी भारी अंतर से जीत हासिल की। हालांकि, बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव मेंं राजद को हार का सामना करना पड़ा।

    बिश्रामपुर विधानसभा सीट का इतिहास

    पलामू जिले का हिस्‍सा यह इलाका सामुदायिक विकास खंड मुख्‍यालय होने के चलते जिले की राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। 96 गांवों का यह विकासखंड क्षेत्र प्राकृतिक खूबसूरती में डूबा हुआ है। यहां पर्वतीय घाटियां, औषधीय वनस्‍पतियों से भरे वन और गर्म और ठंडे पानी के झरने भी यहां पर लोगों के आकषर्ण का मुख्‍य केंद्र है। राष्‍ट्रीय राजमार्ग 98 इस इलाके गुजरने के कारण यातायात संसाधनों की बेहतर उपलब्‍धता है।