विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Train Cancel: इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मालदा डिवीजन की कई ट्रेनें रद, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

Published: Sun, 31 Aug 2025 04:09 PM (IST)

मालदा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं ...और पढ़ें

इंटरलाकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन रद, यात्री हलकान
इंटरलाकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन रद, यात्री हलकान

HighLights

  1. मालदा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रद्द |
  2. पाकुड़ के यात्रियों को हो रही है भारी परेशानी |
  3. गुवाहाटी जाने वाले यात्री स्टेशन पर निराश लौटे |

संवाद सहयोगी, पाकुड़। पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन अंतर्गत मालदा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते 31 अगस्त से तीन सितंबर तक गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और मालदा रूट की दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसके चलते पाकुड़ समेत आसपास के जिलों के हजारों दैनिक रेल यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विशेषकर रोजगार, व्यापार और इलाज के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों ने बताया कि रेलवे ने पूर्व सूचना नहीं दी, जिस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे यात्री

गुवाहाटी जाने के लिए यात्री पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पूछताछ केंद्र से जानकारी मिली कि ट्रेनें रद है। देवा पहाड़िया, बलराम राय, राजेश पहाड़िया, रूपा देवी, जयंती देवी, समसुल हक और मनिरुद्दीन शेख जैसे कई यात्री सुबह 11 बजे से स्टेशन पर मौजूद रहे। ये सभी गोवाहाटी जाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन जब पूछताछ केंद्र पर ट्रेन की जानकारी ली गई तो बताया गया कि संबंधित ट्रेन रद कर दी गई है।

इससे यात्रियों में आक्रोश देखा गया। यात्रियों ने कहा कि वे लोग कई किलोमीटर दूर से स्टेशन गाड़ी पकड़ने आए थे। टिकट लेने के बाद घंटों प्रतीक्षा की, लेकिन अंत में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि पाकुड़ से गुवाहाटी, एनजेपी और मालदा तक पहुंचने के लिए ट्रेन ही एकमात्र सहारा है। सड़क मार्ग से इतने दूर के स्थानों पर जाना संभव नहीं है।

31 अगस्त से 3 सितंबर तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

-13053/13054 कुलिक एक्सप्रेस (अप/डाउन)

-31 अगस्त से दो सितंबर : 13149 कंचन कन्या एक्सप्रेस (अप)

-एक से तीन सितंबर : 13150 कंचन कन्या एक्सप्रेस (डाउन)

-दो सितंबर : 12363 हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस (अप)

-तीन सितंबर : 12364 हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस (डाउन)

-एक सितंबर : 13159 कोलकाता-जोगबनी एक्सप्रेस (अप)

-दो सितंबर : 3160 जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस (डाउन)

-तीन सितंबर : 13175 कंचनजंगा एक्सप्रेस (अप)

-पांच सितंबर : 13176 कंचनजंगा एक्सप्रेस (डाउन)

-दो सितंबर : 15639 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस (अप)

-एक सितंबर 15640 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस (डाउन)

निर्धारित समय से लेट चलेगी यह गाड़ियां

-13173 सियालदह-अगरतला कंचनजंगा एक्सप्रेस : 31 अगस्त से दो सितंबर तक ढाई घंटे विलंब

-13175 सियालदह-सिलचर कंचनजंगा एक्सप्रेस : एक सितंबर को ढाई घंटे लेट

-13053 हावड़ा-राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस : एक एवं दो सितंबर को एक घंटा लेट

-13148 बामनहाट-सियालदह एक्सप्रेस : 31 अगस्त से तीन सितंबर तक ढाई घंटे लेट

सिर्फ दो गाड़ियां चलेंगी

-मालदा-सियालदह गौड़ एक्सप्रेस

-कोलकाता-बालुरघाट एक्सप्रेस

क्या बोले अधिकारी

पाकुड़ के मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश चौबे ने बताया कि मालदा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग एनआई वर्क के चलते यह निर्णय लिया गया है। काम के पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।