Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakur: यात्री शेड में आराम से सो रहा था शख्स, किसी ने रात के अंधेरे में कर दी हत्या; जांच में क्या सामने आया?

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 02:53 PM (IST)

    Jharkhand News यात्री शेड में सो रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति सुधीर पहाड़िया की शुक्रवार की रात किसी ने हत्या कर दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या लोहे की रॉड या साबल से मारकर की गई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और उसके ममेरे भाई नेपलू पहाड़िया के बीच बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

    Hero Image
    Pakur: यात्री शेड में आराम से सो रहा था शख्स, किसी ने रात के अंधेरे में कर दी हत्या

    संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के धनुषपूजा चौक स्थित यात्री शेड में सो रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति सुधीर पहाड़िया की शुक्रवार की रात किसी ने हत्या कर दी। मृतक के सिर एवं पैर पर गंभीर जख्म के निशान मिले हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या लोहे की रॉड या साबल से मारकर की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या की सूचना शनिवार सुबह मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम, पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का, थाना प्रभारी आनंद पंडित ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

    मृतक एवं उसके ममेरे भाई के बीच हुआ था विवाद

    पुलिस ने मृतक के स्वजन और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी हासिल की। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और उसके ममेरे भाई नेपलू पहाड़िया के बीच बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर विवाद को खत्म करवाया था। पुलिस पूछताछ के लिए नेपलू पहाड़िया को थाने ले गई है।

    यात्री शेड में सोने गया था मृतक

    घटना के बाद मृतक के ममेरे भाई दिनेश पहाड़िया ने बताया कि मृतक उसका फुफेरा भाई था। कई वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, शादी के कुछ साल बाद ही उसकी पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद वह अकेला रहने लगा।

    दिनेश पहाड़िया ने बताया कि मृतक कल रात को उसके घर में खाना खाने के बाद यात्री शेड में सोने चला गया था। घर के सभी लोग सोए हुए थे। सुबह पता चला कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है।

    क्या कहते हैं थाना प्रभारी?

    इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद पंडित ने बताया कि हत्या के मामले के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है। उसके स्वजन के द्वारा अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। लिखित आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    क्या कहते हैं एसडीपीओ?

    इस संबंध में एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम ने बताया कि सुधीर पहाड़िया की हत्या की गई है। पुलिस बारीकी से मामले की छानबीन कर रही है। हत्यारा जो भी हो, हत्यारे को गिरफ्तार किया जाएगा।