Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakur vidhan sabha Chunav Result: निशत आलम ने अजहर इस्मलाम को कितने वोटों से हराया? पढ़ें पाकुड़ सीट का हाल

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 10:39 AM (IST)

    Pakur vidhan sabha election Result झारखंड की पाकुड़ विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर कांग्रेस से निशत आलम भारी मतों से आगे चल रही हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में जिला मुख्‍यालय ब्‍लॉक मुख्‍यालय है। इस विधानसभा सीट पर 2005 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के आलमगीर आलम ने जीत हासिल की और विधायक चुने गए।

    Hero Image
    पाकुड़ में कांग्रेस से निशत आलम और आजसू से अजहर इस्लाम के बीच टक्कर (जागरण)

     डिजिटल डेस्क, पाकुड़। Pakur vidhan sabha Election Result 2024 झारखंड की पाकुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की निशत आलम ने भारी मतों विजय प्राप्त की। निशत आलम ने अजहर इस्लाम को 86029 वोटों से हरा दिया। निशत आलम को कुल 155827 वोट मिले जबकि अजहर इस्लाम को 69798 वोट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस विधानसभा क्षेत्र में जिला मुख्‍यालय, ब्‍लॉक मुख्‍यालय है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इस विधानसभा सीट पर 2005 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के आलमगीर आलम ने जीत हासिल की और विधायक चुने गए। 2009 के दूसरे चुनाव में यहां से झामुमो ने कांग्रेस हरा दिया और उसके दिग्‍गज नेता अकील अख्‍तर विधायक चुने गए।

    2014 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर से वापसी की और आलमगीर आलम दूसरी बार विधायक चुने गए। 2019 में आलमगीर आलम तीसरी बार विधायक बने। उन्होंने भाजपा के वेणी प्रसाद गुप्ता को शिकस्त दी। यह विधानसभा क्षेत्र उत्‍तर में साहिबगंज जिले, दक्षिण में दुमका, पश्चिम में गोड्डा जिले की सीमाओं को छूता है। इसके अलावा यह इलाका पड़ोसी राज्‍य पश्चिम बंगाल की सीमाओं को भी बांटता है।

    जिला बनने से पहले यह क्षेत्र संथाल परगना का हिस्‍सा हुआ करता था। इस जिले से पवित्र गंगा नदी के गुजरने से जमीन उपजाऊ है। यहां के संथाल, माल पहाडि़या समुदाय के लोगों की आय का मुख्‍य स्रोत कृषि पर ही निर्भर रहता है। 2011 की जनगणना के तहत पाकुड़ जिले की कुल आबादी 899,200 है। यहां के लोगों का शैक्षिक स्‍तर 50 फीसदी से भी ज्‍यादा है। कोयला खदानों से भरा यह इलाका पॉलीटेक्निक शैक्षिक संस्‍थान के लिए भी जाना जाता है।