विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंच टाइम में स्कूल गेट पर ताला, भड़के छात्रों ने शिक्षकों को कमरे में किया बंद; पाकुड़ में एक घंटे हंगामा

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:11 PM (IST)

Pakur News: लिट्टीपाड़ा के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्रों ने शिक्षकों को एक कमरे में बंद कर दिया। ...और पढ़ें

स्कूल के कमरे में शिक्षकों को बंद कर प्रदर्शन करते छात्र। (फोटो जागरण)

स्कूल के कमरे में शिक्षकों को बंद कर प्रदर्शन करते छात्र। (फोटो जागरण)

संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा में मंगलवार को लंच टाइम के दौरान छात्रों का आक्रोश सामने आया। स्कूल गेट पर ताला बंद रखने और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से नाराज दर्जनों छात्रों ने शिक्षकों को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया।

इससे विद्यालय परिसर में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद ताला खोलकर स्थिति सामान्य कराई गई।

छात्र रितेश ठाकुर, सोनू कुमार साहा, ओम कुमार प्रामाणिक, दीनबंधु, कुंदन साहा और सुदामा ठाकुर सहित अन्य विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि लंच टाइम में उन्हें स्कूल परिसर से बाहर नहीं जाने दिया जाता है। साथ ही घर से टिफिन लाने का दबाव बनाया जाता है।

छात्रों ने शिक्षकों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यालय का आरओ कई महीनों से खराब पड़ा है। इससे पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। शौचालयों में भी पानी की सुविधा नहीं होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है।

प्रधान शिक्षक फ्रेंक मुर्मू ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार लंच टाइम में बच्चों को विद्यालय से बाहर जाने से रोका जाता है।

उन्होंने कहा कि लंच के बाद कई बच्चे स्कूल से निकल जाते हैं, जिससे रास्ते में किसी अप्रिय घटना की आशंका रहती है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर से टिफिन लाने का निर्देश दिया गया है।

प्रधान शिक्षक ने बताया कि विद्यालय परिसर में बीआरसी भवन और पेयजल आपूर्ति का कार्यालय भी है।

यह भी पढ़ें- ‘राजकुमार’ समझकर दिल दे बैठी नाबालिग, पाकुड़ पुलिस ने खोला राज तो सामने आई चौंकाने वाली कहानी

यह भी पढ़ें- NEET-PG में लिट्टीपाड़ा के शिवम कुमार ने झारखंड में किया टॉप, पहले प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 248वीं रैंक