विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET-PG में लिट्टीपाड़ा के शिवम कुमार ने झारखंड में किया टॉप, पहले प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 248वीं रैंक

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:43 PM (IST)

NEET PG 2026 Result Out: लिट्टीपाड़ा के शिवम कुमार ने नीट-पीजी परीक्षा में झारखंड में टॉप किया है, पहले ही ...और पढ़ें

NEET PG 2026 में झारखंड टापर शिवम कुमार। (फोटो सौजन्य)

NEET PG 2026 में झारखंड टापर शिवम कुमार। (फोटो सौजन्य)

HighLights

  1. शिवम कुमार ने नीट-पीजी परीक्षा में झारखंड में टॉप किया।

  2. पहले प्रयास में 248वीं आल इंडिया रैंक हासिल की।

  3. भविष्य में एमडी मेडिसिन और रेडियोलॉजी में विशेषज्ञता चाहते हैं।

संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)।NEET PG 2026 Topper: नीट-पीजी परीक्षा में लिट्टीपाड़ा के शिवम कुमार ने झारखंड में टॉप किया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 248वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।

गुरुवार को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। शिवम ने वर्ष 2025 में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद पहली कोशिश में ही नीट-पीजी परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

शिवम बचपन से मेधावी छात्र

शिवम बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, लिट्टीपाड़ा से प्राप्त की। कक्षा तीन से मैट्रिक तक की पढ़ाई सेंट पॉल स्कूल, भागलपुर से की। मैट्रिक परीक्षा में उन्होंने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि 12वीं में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके बाद पहले ही प्रयास में नीट-यूजी परीक्षा में सफलता हासिल कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग में दाखिला लिया और एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय 

शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि आगे एमडी मेडिसिन करने के साथ रेडियोलॉजी के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की इच्छा है।

शिवम के पिता संजय प्रसाद चौधरी शिक्षक हैं, जबकि माता मीना देवी भारतीय जीवन बीमा निगम की अभिकर्ता हैं। शिवम मूल रूप से गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत कजरेल गांव के निवासी हैं।

उनकी सफलता की खबर से लिट्टीपाड़ा सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।