विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘राजकुमार’ समझकर दिल दे बैठी नाबालिग, पाकुड़ पुलिस ने खोला राज तो सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:26 PM (IST)

Pakur Unique Love Story Case: दो लड़कियों के प्रेम प्रसंग में एक युवती ने खुद को लड़का बताकर नाबालिग को ...और पढ़ें

युवती को लड़का समझ दिल दे बैठी नाबालिग। (प्रतीकात्मक फोटो)

युवती को लड़का समझ दिल दे बैठी नाबालिग। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. एक युवती ने लड़का बनकर नाबालिग लड़की से किया प्रेम।

  2. नाबालिग को पश्चिम बंगाल से मुंबई तक ले गई थी युवती।

  3. पाकुड़िया पुलिस ने अपहरण का मामला सुलझाया, कार्रवाई जारी।

गणेश पांडेय, पाकुड़। Pakur Minor Kidnapping Mystery: प्रेम में लोग क्या-क्या कर गुजरते हैं, इसकी एक हैरान करने वाली कहानी पाकुड़िया थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण की जांच में पुलिस के सामने ऐसा सच आया, जिसने पूरे मामले को ही नया मोड़ दे दिया।

जिस व्यक्ति को नाबालिग अपना प्रेमी समझ रही थी, वह दरअसल 18 वर्षीय युवती निकली। पुलिस के अनुसार, युवती ने खुद को लड़के के रूप में पेश कर नाबालिग से नजदीकी बढ़ाई थी।

वर्धमान में दोनों के बीच हुई मुलाकात तो एक-दूसरे के करीब आ गईं

मामले की शुरुआत करीब डेढ़ माह पहले पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हुई मुलाकात से हुई। पाकुड़िया थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की की मुलाकात वहां 18 वर्षीय युवती से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और कथित तौर पर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गईं।

युवती ने इस दौरान खुद को लड़के के रूप में पेश किया, जिससे नाबालिग को उसकी वास्तविक पहचान का पता नहीं चला।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले नाबालिग ट्रेन से वर्धमान पहुंची थी। वहां उसकी मुलाकात उक्त युवती से हुई। युवती उसे अपने घर ले गई, जहां उसकी मां रहती थी। कुछ दिन वहां रहने के बाद युवती नाबालिग को लेकर महाराष्ट्र के मुंबई चली गई।

महाराष्ट्र से पुलिस ने की बरामदगी 

इधर, बेटी के घर से गायब होने के बाद उसके पिता ने पाकुड़िया थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग के महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली। काफी प्रयास के बाद पुलिस दोनों को वापस लाने में सफल रही।

रविवार को दोनों को महिला थाना लाया गया। यहां महिला थाना प्रभारी ने दोनों के बयान दर्ज किए। बयान के दौरान पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हुई और कथित प्रेम कहानी में भेष बदलने का राज खुल गया।

पिता ने लगाया अपहरण का आरोप

नाबालिग के पिता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वर्धमान की उक्त युवती से उसकी बेटी की दोस्ती हुई थी। करीब तीन सप्ताह पहले वह युवती उनके घर भी आई थी। पिता के अनुसार, 20 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। अगले दिन सुबह उठने पर उनकी बेटी घर में नहीं मिली।

युवती के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस 

23 सितंबर को उन्हें जानकारी मिली कि वर्धमान की वही युवती उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गई है। पिता ने युवती से मोबाइल पर संपर्क कर बेटी को वापस लाने का आग्रह किया, लेकिन कथित तौर पर वह उसे वापस नहीं लाई। इसके बाद पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 18 वर्षीय युवती के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- NEET-PG में लिट्टीपाड़ा के शिवम कुमार ने झारखंड में किया टॉप, पहले प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 248वीं रैंक

यह भी पढ़ें- अखबार में तस्वीर देख हैरान रह गए मम्मी-पापा, झारखंड की कस्तूरी ने गुपचुप जीता 'मिस नॉर्थ इंडिया 2026' का ताज