राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया नमन
शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि ...और पढ़ें

राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया नमन
जागरण संवाददाता,पाकुड़: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को कांग्रेस भवन में मनाई गई। कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नेतृत्व प्रभारी जिलाध्यक्ष बलई सरकार ने किया। प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के जनक थे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनूल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, अनुप सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला सोशल मीडिया कोर्डिनेटर नलिन मिश्रा, अनिरुल शेख, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोतिउर रहमान, कमिरुल शेख, अबुल रज्जाक, मिथुन मरांडी, जमीरूल इस्लाम अंसारी आदि मौजूद थे।
महेशपुर: प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पुण्यतिथि मनाई गई। प्रखंड अध्यक्ष महबूब आलम ने राजीव गांधी के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आरनेष्ट हांसदा, सुधांशु मंडल, अनील मुर्मु, मनोज मुर्मु, दिल मोहम्मद शेख, गुल मोहम्मद शेख, शाहजाहान शेख, अब्दुल हाय, फायजूल शेख, आरसालाम शेख, कारण कुमार दास, सत्तार शेख आदि थे।
लिट्टीपाड़ा: फुलपहाड़ी में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई । प्रखंड अध्यक्ष मुर्शिद आलम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी एक कर्मठ व देश भक्त नेता थे, जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी है। प्रखंड सचिव अब्दुल रहीम अंसारी, सोमलाल हंसदा,लखन हांसदा, फिरोज आलम, नेजाम अंसारी,रफीक अंसारी आदि थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।