Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon 2024: झारखंड में कब और कहां से दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 06:42 PM (IST)

    झारखंडवासियों को मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर प्रदेश में मानसून कब दस्तक देगा। लोगों की इस जिज्ञासा को अब मौसम विभाग ने दूर कर दिया है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा जानकारी दी है। मौसम विभाग की मानें तो एक से दो के अंदर संताल के रास्ते मानसून झारखंड में एंट्री करेगा।

    Hero Image
    झारखंड में कब और कहां से दस्तक देगा मानसून? (फाइल फोटो)

    जागरण टीम, साहिबगंज/पाकुड़। Jharkhand Monsoon 2024 झारखंडवासियों को शीघ्र ही गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र व कृषि विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस बार मानसून संताल परगना के रास्ते राज्य में दस्तक देगा।

    महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि 22 जून तक संताल में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

    अभी कहां पहुंचा है मानसून?

    सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को मानसून पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की सीमा में पहुंच गया था। ऐसे में एक-दो दिन में जिले में भी मानसून के पहुंच जाने की उम्मीद है।

    साहिबगंज और पाकुड़ में हुई प्री-मानसून बारिश

    इसी कड़ी में गुरुवार की सुबह साहिबगंज व पाकुड़ जिले में गुरुवार को प्री मानसून बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। थोड़ी हवा भी चली। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला मुख्यालय में हल्की बारिश हुई, जबकि बोरियो व राजमहल क्षेत्र में कुछ ज्यादा बारिश हुई।

    ये भी पढ़ें- JSSC News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का बड़ा फैसला, आरक्षी नियुक्ति परीक्षा के 1,44,308 आवेदन रद्द

    ये भी पढ़ें- JSSC News: सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, एग्जाम में अब ये कैंडिडेट भी होंगे शामिल