Jharkhand Election 2024: चुनाव के बीच झामुमो को बड़ा झटका, दिग्गज नेता BJP में हुआ शामिल
Jharkhand News लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने शुक्रवार को हिरणपुर में आयोजित एक चुनावी सभा में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। दिनेश मरांडी ने कहा कि झामुमो को उनके पिता साइमन मरांडी ने बनाया लेकिन अब पार्टी में बाहरी तत्व हावी हो गए हैं।
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़)। Jharkhand Assembly Election 2024: शुक्रवार को हिरणपुर स्थित फुटबाल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दिनेश मरांडी का इस पार्टी में हार्दिक अभिनंदन है।
आपकी मान सम्मान सुनिश्चित की जाएगी। आप एक निडर नेता हैं। जो जनहित को लेकर झामुमो से खुले रूप से लड़ाई लड़ी। धरती आबा की जयंती पर भाजपा में आपके आगमन पर तहे दिल से स्वागत करते हैं। दिनेश ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो को उनके पिता स्वर्गीय साइमन मरांडी ने काफी संघर्ष कर बनाया। आज पार्टी में बाहरी तत्वों का जमावड़ा हो गया है।
मुझे बिना बताए इस विधानसभा क्षेत्र के टिकट से वंचित किया गया। मैंने एक प्रश्न किया कि हेमन्त सोरेन झारखंड के नहीं बंगाल पुरुलिया के निवासी हैं। बयान के आधार पर ही मेरे वक्तव्य को लेकर कार्रवाई की गई। झामुमो के शीर्ष नेतृत्व हमेशा से लोगों को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दलालों से घिरे हुए हैं। लोगों को मतदान के लिए धमकाया जा रहा है। हमने सोरेन खानदान का कर्जा नहीं खाया है। वे लोग ही कर्जदार हैं। भाजपा सभी जाति, समुदाय को लेकर चलने वाली पार्टी है।
इससे पहले 3 नवंबर की रात मंडल मुर्मू भाजपा में हुए थे शामिल
रविवार की रात देवघर में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। मंडल मुर्मू का भाजपा में झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और चुनाव सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा, झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने स्वागत किया। कहा जाए तो दोनों दलों के बीच शह-मात का खेल चल रहा है।
झामुमो ने भी दिया था भाजपा को झटका
पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लुईस मरांडी, पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।