जल सहियाओं की बैठक में मानदेय वृद्धि पर चर्चा
-महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में हुई जलसहियाओं की बैठक ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में रविवार को जिला स्तरीय जल सहियाओं की बैठक हुई। अध्यक्षता मीना देवी ने की। बैठक में मानदेय वृद्धि पर चर्चा की गई। कम मानदेय मिलने पर नाराजगी व्यक्त किया गया। बैठक में छह प्रखंड के सैकड़ों जल सहिया शामिल हुई।
मीना देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने मार्च 2019 से जल सहियाओं को मात्र एक हजार रूपये मानदेय देने का आदेश दिया था। जबकि सभी कार्यों में जल सहियाओं का योगदान रहता है। ऐसी स्थिति में एक हजार रूपया मानदेय देना उचित नहीं जान पड़ता है। इस महंगाई के दौर में एक हजार रुपये से कुछ नहीं होने वाला है। जल सहियाओं ने मासिक मानदेय एक हजार रूपये से बढ़ाकर कम से कम तीन हजार रूपये करने की मांग की है। बैठक में जल सहियाओं का जिला स्तरीय कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मीना देवी को जिला अध्यक्ष, प्रतिभा देवी को जिला उपाध्यक्ष, पार्वती मुर्मू को जिला सचिव, एलएम मेरी को जिला प्रबंधक तथा रूपामुनी सोरेन को जिला महामंत्री के रूप में चयन किया गया है। इस बैठक में रूकमणी देवी, सुंदरी खातून, रूपाली बेगम, तेरेसा हेम्ब्रम, प्रतिभा देवी, मीना देवी, शोभा देवी, मधुमती देवी, भीमी मालतो, नाजिफा बीबी, राहिला बीबी सहित दर्जनों जल सहिया उपस्थित थीं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।