विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकुड़ में रक्षाबंधन के एक दिन पहले भाई ने कर दी बहन की हत्या, धान रोपने आई थी मायके

Published: Sat, 09 Aug 2025 10:38 PM (IST)

पाकुड़िया में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर छोटा सिंहपुर गांव में एक भाई ने बहन की हत्या कर दी। लुखी हेंब्रम अपने भाई को धान रोपने में मदद करने आई थी। शुक्रवार शाम को देवीलाल हेंब्रम ने लाठी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. भाई ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बहन की हत्या की |
  2. दुमका से धान रोपने आई थी लुखी हेंब्रम |
  3. आरोपी भाई देवीलाल हेंब्रम गिरफ्तार |

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़)। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर थाना क्षेत्र के छोटा सिंहपुर गांव में कलयुगी भाई के हाथों बहन की हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार की देर शाम की है।

मामले में पुलिस ने मृतक बहन के बड़े भाई साहेब हेंब्रम की शिकायत पर आरोपी छोटे भाई देवीलाल हेंब्रम के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है।

घटना के बारे बताया जाता है कि 37 वर्षीय लुखी हेंब्रम अपने ससुराल दुमका जिला के जामडूपानी, सरसडंगाल से धान रोपने का कार्य में भाई को सहयोग करने के लिए एक सप्ताह पूर्व मायके पाकुड़िया थाना अंतर्गत छोटा सिंहपुर गांव भाई के घर आई हुई थी और रोज अपने भाभी के साथ धान रोपने खेत चली जाती थी।

शुक्रवार को लुखी हेंब्रम भाभी बड़े भाई की पत्नी परमेला मुर्मू के साथ खेत में धान रोपाई के बाद गोधूली बेला में घर वापस लौटी। तभी शाम को छोटा भाई 30 वर्षीय देवीलाल हेंब्रम ने बिना किसी वजह के बहन लुखी के सिर पर लाठी से मार कर लहूलुहान कर दिया और वह बेहोश होकर आंगन में गिर पड़ी।

उस वक्त बड़ा भाई साहेब हेंब्रम घर पर नहीं था। वह बड़ा सिंहपुर हाट गया हुआ था। रात को घर वापस लौटने पर भयावह स्थिति देख कर स्तब्ध रह गया। भगिनी मां के पास रो रही थी तभी भगिनी ने घटना की जानकारी बड़े मामा को दी।

तब बड़े भाई ने बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि देवीलाल हेंब्रम मानसिक रूप से कमजोर था।

थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि छोटा सिंहपुर गांव में एक भाई के हाथों लाठी से प्रहार कर बहन की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद आरोपित घर से भाग गया था। उसे शनिवार को बंगाल सीमा से सटे एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है। मामले में बड़े भाई के फर्द बयान पर आरोपी छोटे भाई के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।