Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीवन के लक्ष्य के साथ बढ़ रहा पौधारोपण अभियान

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 26 Jun 2021 08:35 PM (IST)

    जागरण संवाददाता लोहरदगा पौधारोपण वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए जरूरी है।

    Hero Image
    जीवन के लक्ष्य के साथ बढ़ रहा पौधारोपण अभियान

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा : पौधारोपण वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए जरूरी है। पौधारोपण करते हुए उसकी सुरक्षा भी आवश्यक है। हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम दस पौधा लगाकर उसका संरक्षण जरूर करना चाहिए। उपरोक्त बातें शनिवार को दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान अभियान के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों में पौधारोपण करने वाले लोगों ने कही। सभी लोगों ने दैनिक जागरण के अभियान की सराहना की। साथ ही दूसरे लोगों से भी अभियान के साथ जुड़कर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर संकल्प लेने की बात कही। दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच महिला एकता शाखा ने चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें की अनेकों फलदार पौधे जामुन, अमरुद, मीठा नीम, आम, पपीता, केला, सागवान, शीशम आदि अनेकों पौधे लगाए गए। महिला एकता शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कहा कि पेड़-पौधों से ही हमारे जीवन का सुख और स्वास्थ है। हम जितना इसे बचा सकें, उसे हर हालत में हमें बचाना है और ज्यादा से ज्यादा पौधा लगा कर वायुमंडल को शुद्ध करना है। यह पौधारोपण कार्यक्रम वर्तमान में अनेक स्थान पर लगातार चलते रहेगा। इस पौधारोपण अभियान में मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा महिला एकता शाखा की अध्यक्ष दीपा पोद्दार, अंजली सर्राफ, सचिव नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीना बंका, अंजलि सर्राफ आदि थी। वहीं दूसरी ओर दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान अभियान के तहत सदर प्रखंड के जुरिया में उर्मिला देवी ने पौधारोपण किया। उर्मिला देवी ने पौधारोपण करते हुए बच्चों को भी इससे प्रेरित होने की बात कही। उन्होने कहा कि पौधे हमारे जीवन के सुख का आधार हैं। हम सभी को पौधा लगाना चाहिए। वातावरण शुद्ध नहीं रहने से कई बीमारियां हमें प्रभावित होती है। हमें इसकी जरुरत को समझना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें