चलती मेमू में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, लोहरदगा में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
लोहरदगा-रांची रेल लाइन पर नगजुआ रेलवे स्टेशन के पास मेमू पैसेंजर की चपेट में आने से 45 वर्षीय सन्नी उरांव की मौत हो गई। वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय पटरी पर गिर गए, जिसके बाद जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

मेमू पैसेंजर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत। जागरण
HighLights
मेमू पैसेंजर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत।
चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पटरी पर गिरे।
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा)। लोहरदगा-रांची रेल लाइन में बुधवार की सुबह मेमू पैसेंजर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के डूमरटोली गांव निवासी स्वर्गीय लखवा उराव के 45 वर्षीय पुत्र सन्नी उरांव के रूप में हुई है।
इस मामले में जीआरपी जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना को लेकर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सन्नी उरांव नगजुआ रेलवे स्टेशन में लोहरदगा-रांची यात्री रेलगाड़ी संख्या दो से यात्रा कर रांची जाने के लिए आया हुआ था।
इसी दौरान से लोहरदगा से चल कर रांची जाने वाली मेमू पैसेंजर वहां पर पहुंची। जिसमें उसने चलती ट्रेन में ही दौड़कर उसने चढ़ने का प्रयास किया। जिससे सन्नी अनियंत्रित होकर पटरी पर गिर गया। जिससे वह मेनू पैसेंजर की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई थी। तत्काल शव को पटरी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से मृतक की पहचान की गई।