विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोहरदगा के आवासीय स्कूल में 13 साल की छात्रा की मौत, वार्डन पर लगे आरोपों की जांच करेगी जिला स्तरीय कमेटी

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:35 PM (IST)

लोहरदगा के किस्को स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा सुनीता कुमारी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. किस्को केजीबीवी में सातवीं की छात्रा सुनीता कुमारी की मौत।

  2. परिजनों ने बीमार छात्रा को अभिभावकों से बात न कराने का आरोप।

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा सुनीता कुमारी की मंगलवार को मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद स्वजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

उनका आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के दौरान सुनीता अपने माता-पिता से बात करना चाहती थी, लेकिन उसे बात करने का मौका नहीं दिया गया। हालांकि छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शव के पोस्टमार्टम को लेकर मंगलवार की रात ही विशेष परिस्थितियों को लेकर प्रक्रिया की जा रही थी।

एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी। जब आवेदन प्राप्त होगा, तभी आगे कुछ किया जाएगा। मृतका की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के अगरडीह रनगड़ा गांव निवासी तिसर लोहरा की पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा की मां को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर स्वजन विद्यालय पहुंचे।

बताया गया कि छात्रा को किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद वापस विद्यालय लाया गया है। बाद में उसके चाचा उसे लोहरदगा सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने छात्रा की जांच कर उसे । पिता तिसर लोहरा और अन्य स्वजनों ने आरोप लगाया कि बीमारी के दौरान छात्रा को अभिभावकों से बात मृत घोषित कर दिया। वार्डन ने भी उनसे संपर्क नहीं किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर का कहना है कि उनकी संवेदना मृतक छात्रा के स्वजनों के साथ हैं। वार्डन से पूछने पर उन्होने छात्रा द्वारा मंगलवार की सुबह बीमार होने की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद छात्रा के स्वजनों को इसकी जानकारी दी गई। साथ ही छात्रा का किस्को सीएचसी में इलाज भी कराया गया था।

उपायुक्त को मामले की जानकारी दी गई है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला स्तरीय कमेटी घटना की जांच करेगी। विद्यालय में निर्धारित एसओपी के पालन और अभिभावकों से बात नहीं कराने के आरोप की भी जांच की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- लोहरदगा की संजना जापान में दिखाएंगी जलवा, एशिया पैरा गेम्स में संभालेंगी भारत की कमान

यह भी पढ़ें- चलती मेमू में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, लोहरदगा में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत