Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand को बेहतर एवं सशक्त बनाने में सरकार को साथ दें, कृषि मंत्री ने लोगों से किया आह्वान

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 04:46 PM (IST)

    झारखंड सरकार की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम सभी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी में हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हैं। यह दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए बेहतर काम कर रही है। आप लोग साथ दें।

    Hero Image
    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को सम्मानित किया।

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। Jharkhand Government की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम सभी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी में हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हैं। यह दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह बीएस कालेज स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि तक देश के लोगों ने गुलामी सही। उनका मानसिक शोषण हुआ।

    सभी लोगों को साथ लेकर चलने का सफर आसान नहीं था। हमारे महापुरुषों ने इस देश को संविधान के माध्यम से एक रूपरेखा देने का काम किया। इस संविधान के माध्यम से हमें मौलिक अधिकार दिए गए हैं।

    देश को कैसे चलाना है, इसके लिए नियम व कानून तय किए गए। संविधान के बाद यह देश सबल बना। वर्ष 1950 में जमींदारी व्यवस्था समाप्त की गई। जो भूमिहीन थे, उनके बीच भूमि का वितरण कर बंदोबस्ती की गई।

    फिर भी शिक्षा, कृषि, व्यापार की दिशा में कई कार्य होने बाकी थे। वर्ष 1960 में हरित क्रांति, 1970 में श्वेत क्रांति, 1990 में आइटी के क्षेत्र में क्रांति लाई गई। देश को सबल बनाने में कई तरह की क्रांति लाई गई।

    इसमें देश के महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हम और आप आज के दिन गौरव से सीना चौड़ा कर तिरंगे  को सलाम करते हैं। मंत्री ने कहा कि ये आजादी हमें बहुत संघर्ष और मेहनत के बाद मिली है।

    आदिवासी समुदाय का देश की आजादी के आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे लिखे जाने की आवश्यकता है। तभी भावी पीढ़ी को इतिहास पढ़ने और जानने का अवसर मिलेगा।

    वर्तमान सरकार सभी वर्ग का सम्मान कर रही है। राज्य सरकार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रतिवर्ष तीस हजार रुपये प्रदान कर रही है।

    छात्राओं को पढ़ाई के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जा रहा है। जो आदिवासी उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, उन्हें गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जा रहा है।

    किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ किए गए हैं। किसानों को केसीसी ऋण भी दिया जा रहा है। बीज का वितरण किया जा रहा है। सोलर पंप योजना से जोड़ा जा रहा है।

    आज वे सभी जो समाजिक, आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें सबल बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज सभी लोग इस प्रयास में सरकार का साथ दें। इस राज्य को बेहतर व सबल बनाने में सरकार का आप साथ दें।

    आनेवाले समय में इस राज्य के सभी वर्ग के लोगों को बेहतर दिशा में ले जाने का कार्य करेंगे। गलत हो तो उस पर सवाल जरूर करें।

    मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त डा. ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, विधायक प्रतिनिधि बिशुनपुर जफर इकबाल, विधायक प्रतिनिधि लोहरदगा निशीथ जायसवाल, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र- छात्रा हुए सम्मानित

    मुख्य समारोह में इस वर्ष के मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले लोहरदगा जिला के खिलाड़ियों एवं झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न देकर और शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।

    इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बेहकर काम करने वाले अन्य लोग भी सम्मानित किए गए। इससे पहले मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। मंत्री ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।