भारत एक खूबसूरत देश, यहां के लोग काफी अच्छे : चीयर्स लीडर
देश ही नहीं विदेशों में भी भारतीय संस्कृति, यहां की फिल्में, भाषा लोकप्रिय है। रूस और कजाकिस्तान में भी लोग भारत की संस्कृति को पसंद करते हैं। भारत हमारे दिल में बसता है, इसलिए हमें यहां आना अच्छा लगता है। सच कहूं तो हर रूसी, हर कजाक भारत को पसंद करता है। कभी सोवियत रूस का हिस्सा रहे कजाकिस्तान से आई चीयर लीडर्स ने यह बात कही। लोहरदगा में लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद
लोहरदगा : देश ही नहीं विदेशों में भी भारतीय संस्कृति, यहां की फिल्में, भाषा लोकप्रिय हैं। रूस और कजाकिस्तान में भी लोग भारत की संस्कृति को पसंद करते हैं। भारत हमारे दिल में बसता है, इसलिए हमें यहां आना अच्छा लगता है। सच कहूं तो हर रूसी, हर कजाक भारत को पसंद करता है। कभी सोवियत रूस का हिस्सा रहे कजाकिस्तान से आई चीयर लीडर्स ने यह बातें कहीं। चीयर लीडर्स रूस और कजाकिस्तान आई हैं। दैनिक जागरण के साथ बात करते हुए चीयर लीडर गुल ने कहा कि भारत एक खूबसूरत देश है और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। हम बचपन से भारतीय फिल्में देख कर बड़े हुए हैं। फर्क सिर्फ इतना था कि वह फिल्में हमारी अपनी भाषा में डब हुआ करती हैं। पुराने जमाने के ग्रेट शो-मैन राज कपूर से लेकर आज के सलमान, शाहरुख, गो¨वदा, अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय इनके पसंदीदा फिल्म एक्टर हैं। गुल के साथ जुगलबंदी कर रही चीयर लीडर बाक-माय नेम इज लखन-गाना शुरू करती हैं और दोनों साथ गाने लगती हैं। ¨हदी फिल्मों के कई गानों के मुखड़े इनकी जुबान पर हैं। इसने इन्हें ¨हदी सीखने-समझने को प्रेरित किया। बाक ¨हदी में कहती हैं- कि उन्हें ¨हदी थोड़ी थोड़ी आती है। कजाक में संभावना को ममकिन, नहीं को रुक कहते हैं। ¨हदी के कई शब्द मिलते-जुलते लगते हैं। यही वजह है कि भारत में बहुत कुछ अपना सा लगता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।