'अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में झारखंड क्रिकेट का होगा विकास', कांग्रेस नेता धीरज साहू ने जताई खुशी
कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू ने अजय नाथ शाहदेव को जेएससीए अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में झारखंड में क्रिकेट का विकास होगा। रांची में और अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे साथ ही लोहरदगा में क्रिकेट की आधारभूत संरचना सुधरेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छुएगा।

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय नाथ शाहदेव की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि अजय नाथ शाहदेव के जेएससीए अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद झारखंड में क्रिकेट का निरंतर विकास होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रांची में अब और भी अधिक टेस्ट क्रिकेट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा सकेगा। साथ ही लोहरदगा में भी क्रिकेट की बेहतर आधारभूत संरचना तैयार होगी।
धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि अजय नाथ शाहदेव की टीम कुशल, अनुभवी एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित है। ऐसे में इस बात का पूरा भरोसा है कि झारखंड में क्रिकेट अब नए मुकाम पर स्थापित हो सकेगा।
झारखंड प्रदेश में क्रिकेट का विकास होगा, साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर रांची और झारखंड को और भी महत्वपूर्ण पहचान मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।