Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलाम इंडिया के ऑडिशन में 65 कलाकारों ने लिया हिस्सा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 27 May 2017 09:00 PM (IST)

    लोहरगदगा : सलाम इंडिया धारावाहिक के लिए शनिवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र के पावरगंज स्थित आरडी सरस्वती

    सलाम इंडिया के ऑडिशन में 65 कलाकारों ने लिया हिस्सा

    लोहरगदगा : सलाम इंडिया धारावाहिक के लिए शनिवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र के पावरगंज स्थित आरडी सरस्वती शिशु मंदिर में ऑडिशन लिया गया। जिले भर से 10-50 वर्ष आयु वर्ग के 65 कलाकारों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया। आकृति उदय संस्था के विनोद सोनी, रवि खत्री, मनोज सोन तिर्की ने अमर ठाकुर दीपक देवघरिया, अर्चना और अरुण राम ने कलाकारों का ऑडिशन लिया। टीवी धारावाहिक के माध्यम से हमेशा सामाजिक मुद्दों को दर्शकों के सामने लाने वाले लोहरदगा निवासी निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव शीघ्र ही झारखंड की धरती पर लोहरदगा के आसपास के क्षेत्रों में सलाम इंडिया धारावाहिक की शू¨टग करने वाले हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित धारावाहिक में समाज में छुपे असल नायकों की खोज है। सीरियल में स्थानीय मिट्टी के महक के लिए स्थानीय कलाकारों को सीरियल में काम करने का मौका मिलेगा। इस सीरियल की दो कहानियां झारखंड व लोहरदगा के लोकेशन पर शूट किया जाएगा। सीरियल के लिए 17 कलाकारों की जरूरत है। वहीं सीरियल के निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि शू¨टग उनके आने वाली फिल्म मनु का सरेंडर का रिहर्सल है। इस फिल्म की शू¨टग इसी साल के अंत में लोहरदगा व रांची के आसपास के लोकेशन पर की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें