नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर से गूंजा किस्को
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में सोमवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्योहार पैग
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में सोमवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश की खुशी में बारह रबी उल अव्वल ईद जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस अपने निर्धारित समय अनुसार विभिन्न गांव के मस्जिदों व मदरसों से निकल कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जुलूस-ए-मोहम्मदी में काफी संख्या में लोग अपने हाथों में इस्लामी झंडा, इस्लामी स्लोगन लेकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर का नारा लगा रहे थे। जुलूस के मद्देनजर किस्को पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। जुलूस में बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग सभी तबके के लोग इस्लामी लिबास में शामिल थे। इस मौके पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी खत्म होने के बाद जगह-जगह पर मिलाद शरीफ, फातिहा ख्वानी एवं लंगर ख्वानी का आयोजन किया गया था। इधर जश्न-ए-ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस किस्को प्रखंड क्षेत्र मे सबसे पहले मदरसा अशरफुल ओलूम बाला टोली रोड अशरफ नगर से सुबह सात बजे निकाला गया। इसी तरह किस्को गांव में मिस्बाह उल दारुल उलूम मदरसा परिसर से सुबह आठ बजे, नवाडीह गांव जामा मस्जिद परिसर से 10.30 बजे, नवाडीह तालिमी मिशन परिसर से 10.30 बजे, नारी गांव में मस्जिद परिसर से 9 बजे, चरहु गांव में 8 बजे मस्जिद परिसर व नीचे हिसरी गांव में 8 बजे, हिसरी में 9 बजे, पतरातू व अरेया में 8 बजे जुलूस-ए- मोहम्मदी का शुभारंभ हुआ। अंजुमन-ए-इसलामिया गौशुलवरा सेमरडीह में जुलूस में शामिल होने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।