Jharkhand News: पर्ची निकालकर नहीं दिया कार्डधारकों को तीन माह का राशन, डीलर का लाइसेंस रद करने की मांग
लातेहार के मनिका प्रखंड में डीलर सिकंदर सिंह द्वारा राशन कार्डधारकों को तीन महीने से राशन नहीं देने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि अंगूठा लगवाकर पर्ची निकालने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिला। इससे गरीबों को जीवन यापन में कठिनाई हो रही है। कार्डधारियों ने जिला प्रशासन से डीलर का लाइसेंस रद करने की मांग की है।

संवाद सूत्र, मनिका (लातेहार)। मनिका प्रखण्ड मुख्यालय अंतर्गत डोंकी पंचायत स्थित पगार गांव में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सिकंदर सिंह के द्वारा राशन कार्डधारियों से अंगूठा लगवाकर पर्ची निकालने के बाद भी 3 महीने का राशन नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है।
इस मामले में जोगेंद्र सिंह, सिलवंती देवी, बीरेंद्र सिंह, मुकेश लोहरा, नितेश लोहरा, नाकोईय कुंवर, अशोक सिंह, भुनेश्वर लोहरा, फिरंगी लोहरा, पानपति देवी,पुनीता देवी, लिटू सिंह और कलावंती देवी शामिल हैं।
इसके अलावा, ननदेव सिंह, मुनिया देवी, गिरवर सिंह, जगरनाथ सिंह, अनीता देवी, आशा देवी, राजो कुंवर, जितेंद्र सिंह, मानती देवी, दिलबाशा देवी, ललिता देवी समेत कई कार्डधारियों ने बताया कि पगार गांव के डीलर सिकंदर सिंह के द्वारा उन सभी का पर्ची निकालने के बाद भी 3 महीने का राशन नहीं दिया गया है।
कार्डधारियों ने कहा कि जो सरकार के द्वारा मिलने वाले राशन पर अपना गुजारा करते है। ऐसे में 3 महीने का राशन नहीं मिलने से हमलोगों के जीवन-यापन में काफी परेशान उत्पन्न हो रही है। जबकि जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी लातेहार के निर्देशानुसार जून, जुलाई व अगस्त महीने का राशन जून महीने में ही सभी कार्डधारियों को उपलब्ध कराना था।
ताकि बरसात के दिनों में लोगों को राशन लेने जाने की परेशानी से राहत मिल सके। लेकिन जिला प्रशासन के इस निर्देश का डीलर के ऊपर कोई प्रभाव पड़ते नहीं देखा जा रहा है। लोग अभी भी राशन लेने के लिए परेशानी झेल रहे है।
इस संबंध में एजीएम ने कहा कि डीलर को सभी कार्डधारियों का आवंटन उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं, इस मामले में जब दूरभाष के माध्यम से प्रखण्ड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जितेंद्र कुमार से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है।
मामले की जांच कर कार्डधारियों को राशन उपलब्ध करवाते हुए, उक्त डीलर पर विधि समस्त कारवाई की जाएगी। वहीं, कार्डधारियों ने जिला प्रशासन से डीलर का लाइसेंस रद कर दूसरे डीलर को देने का मांग किया है।
वहीं, डीलर सिकंदर सिंह से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का कोशिश किया गया। लेकिन उन्होंने बात करना उचित नहीं समझा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।