Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत की इस बात से भाजपा को हुई घबराहट! झामुमो कार्यकर्ताओं ने बताई वजह; गिनाई सरकार की योजनाएं

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 04:41 PM (IST)

    झारखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का पूरजोर विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में लातेहार में भी न्‍याय मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड में हेमंत सोरेन द्वारा किए गए विकास कार्यों की लिस्‍ट गिनाई और कहा कि उनकी इसी लोकप्रियता के कारण तानाशाही भाजपा की सरकार। कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

    Hero Image
    झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।

    संवाद सूत्र, लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति लातेहार के द्वारा पांडेयपुरा पंचायत के विभिन्न टोला गांव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को केंद्र के केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा गलत तरीके से बिना साक्ष्य के जेल भेजने के विरोध में न्याय मार्च निकाला गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत की गिरफ्तारी केंद्र की साजिश: झामुमो

    झारखंड सरकार को अपदस्त करने का असफल प्रयास किया गया। न्याय मार्च के द्वारा आम जनता एवं मंदिरों मस्जिदों एवं देवी मंडप में हेमंत सोरेन के रिहाई को लेकर आशीर्वाद लिया गया।

    इस यात्रा का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने किया। न्याय यात्रा के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध किया और इसे केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश करार दिया।

    हेमंत की लोकप्रियता देख घबराई तानाशाही भाजपा

    प्रखंड सचिव एहसान अंसारी ने कहा कि केंद्र की सरकार स्वतंत्र जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। झारखंड में चुनी हुई एक लोकप्रिय सरकार को गिराने का प्रयास किया गया।

    हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार ने साजिश करके जेल भेजवाने का काम किया है। हेमंत सोरेन के राज्य में लोकप्रियता को बढ़ता देख और उनके विकास का काम देखकर भाजपा की तानाशाही सरकार घबरा गई है।

    हेमंत सरकार पूरे झारखंड में गरीबों के बीच अबुआ आवास और राज्य के सभी विधवा, विकलांग और वृद्ध को शत प्रतिशत पेंशन योजना से जोड़ रही है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला कर गांवों का विकास कर रही है।

    राज्य सरकार कई जन कल्याणकारी योजना चला रही है। इस यात्रा में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव उरांव, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सूरेश उरांव, प्रखंड सचिव एहसान अंसारी, पंचायत अध्यक्ष इमरान अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Teachers Transfer: शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर चंपई के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- बहुत जल्द होगा...

    यह भी पढ़ें: जमीन जायदाद करो हमारे नाम... दुष्‍कर्म का वीडियो बनाकर महिला को ब्‍लैकमेल, FIR के बावजूद खुलेआम घूम रहे दरिंदे